Logo
IPL 2024, Shikhar Dhawan, Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। 22 मार्च से लीग की शुरुआत होगी। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लीग के पहले 17 दिन का शेड्यूल जारी किया था।

IPL 2024, Shikhar Dhawan, Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। 22 मार्च से लीग की शुरुआत होगी। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लीग के पहले 17 दिन का शेड्यूल जारी किया था। इस दौरान 4 डबल हेडर समेत कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे खूंखार बल्लेबाज शिखर धवन IPL 2024 में विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान इस सीजन IPL इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके लिए शिखर धवन को लीग स्टेज में 14 मैच और अगर उनकी टीम फाइनल में पहुंचती है तो कुल 16 मैच मिलेंगे।

शिखर धवन ने बनाए हैं 6617 रन

शिखर धवन अभी IPL इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 217 मैच की 216 पारियों में 35.39 की औसत और 127.18 की स्ट्राइक रेट से 6617 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 50 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस बल्लेबाज ने अब तक खेले 237 मैच की 229 पारियों में 7263 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 37.25 की और स्ट्राइक रेट 130.02 की रही है। विराट कोहली ने IPL में अब तक 50 फिफ्टी और 7 सेंचुरी लगाई हैं। शिखर धवन अभी विराट कोहली से 646 रन पीछे हैं। ऐसे में अगर उन्हें विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ना है तो 22 मार्च से शुरू होने वाले लीग के 17वें सीजन में विराट कोहली से 647 रन ज्यादा बनाने होंगे।

IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली: 7263
  • शिखर धवन: 6617
  • डेविड वॉर्नर: 6397
  • रोहित शर्मा: 6211
  • सुरेश रैना: 5528

शिखर धवन का IPL में सफर
शिखर धवन IPL के पहले सीजन यानी 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे। इसके बाद 2009-2010 में वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आए। IPL 2011-2012 में शिखर धवन डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेले थे। इसके बाद IPL 2013-2018 तक वह सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। IPL 2019-2021 तक वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहे। वहीं IPL 2022 से वह पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं।

IPL में शिखर धवन का प्रदर्शन

  • IPL 2008: 340 रन
  • IPL 2009: 40 रन
  • IPL 2010: 191 रन
  • IPL 2011: 400 रन
  • IPL 2012: 569 रन
  • IPL 2013: 311 रन
  • IPL 2014: 377 रन
  • IPL 2015: 353 रन
  • IPL 2016: 501 रन
  • IPL 2017: 479 रन
  • IPL 2018: 497 रन
  • IPL 2019: 521 रन
  • IPL 2020: 618 रन
  • IPL 2021: 587 रन
  • IPL 2022: 460 रन
  • IPL 2023: 373 रन

ये भी पढ़ें: Sobhana Asha: पिता ड्राइवर, बेटी ने विमेंस प्रीमियर लीग में रचा इतिहास; पढ़ें संघर्ष से सफलता तक का सफर

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487