Logo
election banner
IPL 2024 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। RCB अपने पहले ही मुकाबले में किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरेगी, आइए जानते हैं।

IPL 2024, RCB Playing 11: इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लीग के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई के होम ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी। फैंस को भी IPL के 17वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। अब तक खिताब से अछूती RCB अपने पहले ही मुकाबले में किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरेगी, आइए जानते हैं।

विराट और फाफ करेंगे पारी की शुरुआत
पिछले सीजन की तरह ही इस सीजन भी विराट कोहली और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। कोहली जहां IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, वहीं फाफ के पास भी अच्छा खासा अनुभव है। हाल ही में RCB ने मुंबई इंडियंस से कैमरून ग्रीन को 17.5 करोड़ में ट्रेड किया था। ऐसे में ग्रीन 3 नंबर पर मैदान में उतर सकते हैं। उनके ऊपर मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेलने वाले रजत पाटीदार को 4 नंबर पर जगह मिल सकती है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह 3 मैच की 6 पारियों में सिर्फ 63 रन ही बना सके थे।

कार्तिक का हो सकता आखिरी सीजन
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 5 नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। मैक्सवेल को उनकी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। वह कुछ ही गेंदों में मैच को पलटने का माद्दा रखते हैं। नंबर 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक नजर आ सकते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि यह कार्तिक का आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में वह शानदार प्रदर्शन के साथ ही विदाई लेना चाहेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज को अपनी टीम के लिए फिनिशर की भूमिका अदा करनी होगी।

महिपाल लोमरोर को मिल सकता मौका
RCB की ओर से 7 नंबर पर महिपाल लोमरोर को मौका मिल सकता है। IPL 2023 में लोमरोर ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। उन्होंने 12 मुकाबलों में सिर्फ 135 रन ही बनाए थे। राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले महिपाल लोमरोर बड़े-बड़े शॉट लगाने की काबिलियत रखते हैं। वहीं 8 नंबर पर अल्जारी जोसेफ या लॉकी फर्ग्यूसन दिख सकते हैं। तेज गेंदबाज विजय कुमार वैशाख नंबर 9 पर नजर आ सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन ही IPL डेब्यू किया था। IPL 2023 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी थी। उन्होंने 7 मुकाबलों में 9 विकेट चटकाए थे। 

आकाश दीप ने किया था शानदार डेब्यू
इसके अलावा गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को जगह मिल सकती है। हाल ही में आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में डेब्यू करने वाले आकाश दीप ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया था। 2022 से RCB का हिस्सा रहे आकाश दीप ने IPL में अब तक खेले 7 मुकाबलों में वह 6 विकेट चटकाए हैं। दूसरी ओर मोहम्मद सिराज ने IPL में अब तक खेले 79 मुकाबलों में 78 सफलताएं प्राप्त की हैं।

RCB की संभावित प्लेइंग 11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, अल्जारी जोसेफ/लॉकी फर्ग्यूसन, विजय कुमार वैशाख, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
इम्पैक्ट प्लयेर: कर्ण शर्मा।

ये भी पढ़ें: IPL 2024, CSK Playing 11: कौन सा खिलाड़ी लेगा डेवोन कॉनवे की जगह?, कैसे होगी रायुडू की भरपाई; ऐसी हो सकती चेन्नई की प्लेइंग इलेवन

5379487