IPL 2024 Schedule: क्रिकेट का महासंग्राम कल से, 17 दिन में 10 टीमें देंगी एक-दूसरे को पटखनी; जानें 21 मैचों का शेड्यूल

IPL 2024 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2024 की शुरुआत शुक्रवार 22 मार्च से हो जाएगी। लीग में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में चेन्नई को होम एडवांटेज मिल सकता है। शनिवार, 23 मार्च को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जबकि, दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी।
आपको बता दें कि इस बार के आईपीएल सीजन में शुरुआती 21 मैचों का ही शेड्यूल तय किया गया है, क्योंकि देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके बाद के बाकी के मैचों की घोषणा की जाएगी।
इस टेबल में जाने पूरे 21 मैचों का शेड्यूल
| मैच | दिन | समय | होम टीम | अवे टीम | वेन्यू |
| 1 | 22 मार्च | 7.30PM | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू | चेन्नई |
| 2 | 23 मार्च | 3.30PM | पंजाब किंग्स | दिल्ली कैपिटल्स | मोहाली |
| 3 | 23 मार्च | 7.30PM | कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता |
| 4 | 24 मार्च | 3.30PM | राजस्थान रॉयल | लखनऊ सुपर जॉइंट्स | जयपुर |
| 5 | 24 मार्च | 7.30PM | गुजरात टाइटंस | मुंबई इंडियंस | अहमदाबाद |
| 6 | 25 मार्च | 7.30PM | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू | पंजाब किंग्स | बैंगलुरू |
| 7 | 26 मार्च | 7.30PM | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटंस | चेन्नई |
| 8 | 27 मार्च | 7.30PM | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई इंडियंस | हैदराबाद |
| 9 | 28 मार्च | 7.30PM | राजस्थान रॉयल | दिल्ली कैपिटल्स | जयपुर |
| 10 | 29 मार्च | 7.30PM | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू | कोलकाता नाइट राइडर्स | बैंगलुरू |
| 11 | 30 मार्च | 7.30PM | लखनऊ सुपर जॉइंट्स | पंजाब किंग्स | लखनऊ |
| 12 | 31 मार्च | 3.30PM | गुजरात टाइटंस | सनराइजर्स हैदराबाद | अहमदाबाद |
| 13 | 31 मार्च | 7.30PM | दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | विशाखापट्टनम |
| 14 | 1 अप्रैल | 7.30PM | मुंबई इंडियंस | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई |
| 15 | 2 अप्रैल | 7.30PM | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू | लखनऊ सुपर जॉइंट्स | बैंगलुरू |
| 16 | 3 अप्रैल | 7.30PM | दिल्ली कैपिटल्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | विशाखापटट्नम |
| 17 | 4 अप्रैल | 7.30PM | गुजरात टाइटंस | पंजाब किंग्स | अहमदाबाद |
| 18 | 5 अप्रैल | 7.30PM | सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद |
| 19 | 6 अप्रैल | 7.30PM | राजस्थान रॉयल्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू | जयपुर |
| 20 | 7 अप्रैल | 3.30PM | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई |
| 21 | 7 अप्रैल | 7.30PM | लखनऊ सुपर जॉइंट्स | गुजरात टाइटंस | लखनऊ |
इसे भी पढ़ें : IPL Purple Cap Winner List : पाकिस्तानी प्लेयर ने पहले सीजन में जीता था पर्पल कैप, भारतीय गेंदबाज भी दो बार कर चुका धमाका
यहां 12 भाषाओं में होगा IPL मैचों का प्रसारण
क्रिकेट फैंस आईपीएल मैचों को स्टार नेटवर्क के चैनल्स पर देख पाएंगे। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में जियो सिनेमा पर इन मैचों का प्रसारण किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर 12 भाषाओं में क्रिकेट कॉमेंट्री सुनने को मिलेगी। जिसमें इंग्लिश, हिंदी, मराठी, गुजराती, भोजपुरी, पंजाबी, बंगाली, तेलगू, मलयालम, कन्नड और हरियाणवी में भी इन मैचों का प्रसारण किया जाएगा।
