Logo
election banner
IPL 2024, Arjun Tendulkar, Ishan Kishan: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 22 मार्च से IPL 2024 का श्री गणेश होगा। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी लीग की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

IPL 2024, Arjun Tendulkar, Ishan Kishan: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 22 मार्च से IPL 2024 का श्री गणेश होगा। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी लीग की तैयारियों में जुटी हुई हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। सोमवार को कप्तान हार्दिक पांड्या भी MI खेमे से जुड़े थे। वहीं भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन भी घरेलू क्रिकेट को नजर अंदाज करने के साथ ही लंबे समय से IPL 2024 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर ईशान किशन चारों खाने चित्त हो जाते हैं। 

ईशान को दिन में दिखाए तारे
मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर की इस आग उगलती गेंदबाजी का वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन तेंदुलकर एक शानदार यॉर्कर कर ईशान किशन को दिन में ही तारे दिखा देते हैं। अर्जुन की गेंद पर ईशान किशन को कुछ समझ नहीं आता है और वह मुंह के बल गिर पड़ते हैं। उनका बल्ला भी हाथ से झूट जाता है। इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर अगली गेंद भी यॉर्कर करते हैं और ईशान इसे छोड़ देते हैं। बता दें कि अर्जुन IPL 2021 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। IPL 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में भी मुंबई ने अर्जुन को खरीदा था। 

पिछले सीजन किया था अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू
अर्जुन तेंदुलकर ने IPL 2023 में डेब्यू किया था। उन्होंने पिछले सीजन 4 मुकाबले भी खेले थे। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने सभी को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। IPL 2023 में अर्जुन ने खेले 4 मैच में 9.5 ओवर गेंदबाजी की थी और 30.67 की औसत से 92 रन देकर 3 सफलताएं प्राप्त की थीं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.36 की रही थी। अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2021 के लिए 20 लाख रुपये मिले थे। इसके बाद IPL 2022, IPL 2023 और IPL 2024 में उन्हें 30-30 लाख रुपये मिले हैं।

ये भी पढ़ें: IPL Hat Tricks List: गेंदबाज ही नहीं ये तूफानी बल्लेबाज भी IPL में ले चुके हैट्रिक, अमित मिश्रा ने 3 बार किया यह कारनामा

5379487