Logo
Hardik Pandya Comeback: IPL 2024 से पहले हार्दिक पंड्या ने मैदान में वापसी कर ली है। उन्हें पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद से ही वो मैदान से दूर थे।

नई दिल्ली। हार्दिक पंड्या ने कॉम्पिटिव क्रिकेट में वापसी कर ली है। वो डीवाय पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। वो इस टूर्नामेंट में रिलायंस-1 टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जिसकी टक्कर भारत पेट्रोलियम से हो रही है। ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा।

बता दें कि हार्दिक पंड्या पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे। उनके एंकल में चोट लग गई थी। इसके बाद से ही वो मैदान से दूर थे। लेकिन, अब आईपीएल 2024 से पहले उन्होंने कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी कर ली है। हार्दिक के अलावा मुंबई इंडियंस के बैटर तिलक वर्मा, नेहल वढेरा और पीयूष चावला भी रिलायंस टीम के प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं। हालांकि, ईशान किशन नहीं खेल रहे हैं। 

ईशान किशन नहीं खेल रहे हैं
पहले ऐसी खबरें आई थी कि ईशान किशन डीवाय पाटिल क्रिकेट टूर्नामेंट में रिलायंस की तरफ से खेलेंगे। लेकिन, अब ये पता चला है कि वो आरबीआई की तरफ से उतर सकते हैं। 

पंड्या की नजर टी20 विश्व कप पर
हार्दिक पंड्या को इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम में रखा था। तब से ही पंड्या अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। वो करीब 4 महीने बाद मैदान पर उतरे हैं।

हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे
हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल ऑक्शन से पहले उन्हें मुंबई इंडियंस से ऑल कैश डील के तहत गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और अगले सीजन के लिए कप्तान भी नियुक्त कर दिया था। 

डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम और डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले जाएंगे और जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम किए जाएंगे।

5379487