Logo
election banner
Hardik Pandya fined: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के खिलाफ बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। उनपर जुर्माना लगाया गया है।

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 48वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ ने 4 गेंद रहते 6 विकेट पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के बाद मुंबई की टीम को एक और झटका लगा। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या के खिलाफ बीसीसीआई ने कार्रवाई की। 

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उसके घर में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस निर्धारित समय में अपने 20 ओवर नहीं फेंक पाई थी। ऐसे में हार्दिक पंड्या पर 24 लाख का जुर्माना लगा। बीसीसीआई ने अपने जारी बयान में कहा, "स्लो ओवर रेट से संबंधित आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत यह उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था। इसलिए पंड्या पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अगर तीसरी बार टीम ये गलती दोहराती है तो पंड्या पर 1 मैच का बैन तक लग सकता है।  

ऐसा नहीं कि इस गलती के लिए सिर्फ हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगा है। लखनऊ के खिलाफ मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे खिलाड़ियों पर भी स्लो ओवर रेट की गाज गिरी है। इसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल हैं। इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग-11 के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख या उनकी मैच फीस का 25 फीसदी, जो भी कम हो का जुर्माना लगाया गया है। 

5379487