Logo
Robin Minz, Gujarat Titans, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। 17वें सीजन की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

Robin Minz, Gujarat Titans, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। 17वें सीजन की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले फ्रेंचाइजी के कप्तान मुंबई इंडियंस में चले गए। इसके बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। अब टीम का बिग हिटर बल्लेबाज सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। गुजरात टाइटंस ने 17वें सीजन से पहले हुए मिनी ऑक्शन में इस क्रिकेटर को 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा था।

रॉबिन मिंज सड़क हादसे में घायल
गुजरात के बल्लेबाज रॉबिन मिंज सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। मिनी ऑक्शन में गुजरात के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद से उन पर बोली लगाई थी। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। खबरों की मानें तो सड़क दुर्घटना में मिंज की बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख हैं। हाल ही में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने एयरपोर्ट पर रॉबिन मिंज के पिता से मुलाकात की थी। 

मामूली चोटें आईं, बाइक हुई क्षतिग्रस्त
रॉबिन मिंज झारखंड में अपनी बाइक से कही जा रहे थे, तभी यह घटना घटी। खबरों की मानें तो उनकी सुपरबाइक किसी बाइक से टकरा गई। इसी दौरान मिंज ने बाइक पर से संतुलन खो दिया और हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज ने बेटे के एक्सीडेंट की पुष्टि की है। हालांकि, उनका कहना है कि चिंत करने की जरूरत नहीं है। रॉबिन की मामूली चोटें आई हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों की टीम उनका ख्याल रख रही है। मिंज के दाएं घुटने में चोट लगी है। रॉबिन की चोट ने गुजरात टाइटंस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वह कब तक फिट होंगे इसके लेकर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 

IPL 2024 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं गुजरात टाइटंस अपने अभियान की शुरुआत अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगा। 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: ऋषभ पंत के आईपीएल 2024 में खेलने पर आई बड़ी खबर, कब तक लीग में ले पाएंगे हिस्सा? जानें

5379487