IPL 2024: लीग के 17वें सीजन को लेकर अहम जानकारी आई सामने, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट

IPL 2024
X
इस तारीख से शुरू हो सकता IPL 2024
IPL 2024 schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 इसी महीने की 22 तारीख से शुरू हो सकता है। IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण धूमल ने न्यूज एजेंसी को इस बात की जानकारी दी है।

IPL 2024 schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 इसी महीने की 22 तारीख से शुरू हो सकता है। IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण धूमल ने न्यूज एजेंसी को इस बात की जानकारी दी है। धूमल ने कहा कि हम 22 मार्च से IPL का 17वां सीजन शुरू करवाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक IPL 2024 का शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के कारण IPL 2024 का शेड्यूल जारी होने में देरी हो रही है। इससे पहले खबर आई थी कि लीग का फाइनल मुकाबल 26 मई तक खेला जा सकता है। इसके बाद टी20 विश्व कप 2024 शुरू होगा।

भारत में होगा आयोजन

BCCI ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि लोकसभा चुनाव के बाद भी आईपीएल का आयोजन भारत में ही हेागा। 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव के कारण लीग का आयोजन विदेश में हुआ था। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने भारत में ही लीग का आयोजन कराया था। ऐसे में इस बार भी IPL भारत में ही खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई अच्छी खबर, 17वें सीजन में होगी ऋषभ पंत की वापसी; विकेटकीपिंग नहीं करेंगे

कुछ फेज में जारी होगा शेड्यूल

अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग चरणों में वोटिंग को देखते हुए IPL 2024 का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया जाएगा। खबरों की मानें तो लीग का शेड्यूल कुछ फेज में जारी होगा। शुरुआत में सभी टीमों के 2-3 मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद लोकसभा चुनाव के हिसाब से शेड्यूल जारी होगा। बता दें कि IPL गवर्निंग काउंसिल शेड्यूल जारी करने के मामले में गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग के साथ लगातार बातचीत कर रही है।

5 जून से शुरू होगा विश्व कप

जिस राज्य में चुनाव होगा वहां पर उस दौरान IPL 2024 के मुकाबले नहीं खेले जाएंगे। IPL के बाद 5 जून से टी20 विश्व कप की शुरुआत होगी। ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए थोड़ा समय मिला जाए। टी20 विश्व कप में इस बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी। वेस्टइंडीज और अमेरिका टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की राहें जुदा होना तय, विवाद ही नहीं ये कारण भी हैं जिम्मेदार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story