India's WTC Chances: क्या दक्षिण अफ्रीका से क्लीन स्वीप के बाद भी भारत फाइनल खेल सकता? क्या करना होगा

Indias WTC final Chances
X

भारत कैसे wtc final में पहुंच सकता है। 

India's WTC Chances: दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद भारत WTC Points Table में पांचवें नंबर पर लुढ़क गया और फाइनल की राह कठिन हो गई। भारत को अब बचे 9 टेस्ट में कम से कम 6 जीत और 2 ड्रॉ, या 7 जीत चाहिए।

India's WTC Chances: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 की करारी हार ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया। आधे सफर यानी 18 में से 9 टेस्ट पूरा होने पर भारत पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और उसका पॉइंट परसेंटेज सिर्फ 48.15% है।

ऑस्ट्रेलिया (100%) और दक्षिण अफ्रीका (75%) की धमाकेदार शुरुआत ने भारत की राह को और मुश्किल बना दिया। दूसरी टीमों का सफर अभी शुरू ही हुआ है-न्यूज़ीलैंड ने एक भी सीरीज़ नहीं खेली, पाकिस्तान और श्रीलंका ने एक-एक सीरीज़ पूरी की जबकि इंग्लैंड ने दूसरी शुरू की है। ऐसे में भारत के लिए खतरा अब भी बड़ा है।

फाइनल में पहुंचने के लिए कितना पर्सेंट चाहिए?

पिछले दो WTC चक्रों के आंकड़े बताते हैं कि फाइनल में पहुंचने के लिए टीम का 60-65% पॉइंट परसेंटेज होना बेहद जरूरी है। 2021-23 चक्र में भारत 58.8% पर रहकर फाइनल में पहुंचा था। पिछले संस्करण में ऑस्ट्रेलिया 67.54% के साथ दूसरे नंबर पर आया था। यानी इस बार भी 60% तक पहुंचना ही भारत की सबसे सुरक्षित राह है।

भारत को यहां से क्या चाहिए?

भारत इस चक्र में कुल 18 टेस्ट खेल रहा। हर जीत पर 12 अंक और ड्रॉ पर 4 अंक मिलते हैं। 60 फीसदी तक पहुंचने के लिए भारत को 130 अंक चाहिए। पहले ही भारत 52 अंक हासिल कर चुका है, यानी 78 और अंक चाहिए।

इसके दो रास्ते साफ हैं (मानकर कि भारत पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी):

6 जीत + 2 ड्रॉ = 80 अंक

7 जीत = 84 अंक

यानी भारत को अब हर सीरीज़ में जीत से कम कुछ नहीं चाहिए- गलती की कोई गुंजाइश नहीं।

भारत का आगे का टेस्ट शेड्यूल?

भारत के सामने अब 9 टेस्ट बचे हैं:

2 टेस्ट श्रीलंका में (अगस्त 2026)

2 टेस्ट न्यूज़ीलैंड में (अक्टूबर–नवंबर 2026)

5 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में (2027 की शुरुआत)

श्रीलंका में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले 6 में पांच टेस्ट जीते हैं लेकिन पिछली यात्रा 2017 में हुई थी। न्यूज़ीलैंड में कहानी उलट है, भारत 2020 में 0-2 और 2014 में 0-1 से हारा था। अगर मान भी लें कि भारत श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड में सभी चार टेस्ट जीत लेता है, तब भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में कई मैच जीतना अनिवार्य होगा।

दूसरी टीमों की क्या स्थिति है?

ऑस्ट्रेलिया

4 में 4 जीत-सीधा 100%

आगे 6 घरेलू टेस्ट: बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड

इन आसान मुकाबलों से ऑस्ट्रेलिया फाइनल लगभग पक्का कर सकता है।

दक्षिण अफ्रीका

4 में 3 जीत-75%

सिर्फ एक विदेशी दौरा बाकी-श्रीलंका (2027)

अगर वे घर में बांग्लादेश के खिलाफ दोनों जीत लेती है, तो बाकी 8 टेस्ट में उन्हें सिर्फ 41 अंक चाहिए। यानी साउथ अफ्रीका भी शीर्ष 2 में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है।

भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा

WTC में घर में हार सबसे बड़ा झटका मानी जाती है। पिछले चक्र में भी भारत की टॉप-2 की रेस इसीलिए कमजोर हुई थी। इस बार भी दक्षिण अफ्रीका से हुई घरेलू हार की चोट भारत को भारी पड़ सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story