Washington Sundar: वॉशिंगटन सुंदर का जवाब नहीं, लगातार तीसरी बार रचिन रविंद्र को किया बोल्ड, हवा तक नहीं लगने दी

Washington Sundar clean bowled rachin ravindra
X
Washington Sundar clean bowled rachin ravindra
Washington Sundar, IND vs NZ Test : वॉशिंगटम सुंदर ने पुणे के बाद मुंबई टेस्ट में भी अबतक शानदार गेंदबाजी की। पहले दिन सुंदर ने टॉम लैथम और रचिन रविंद्र को क्लीन बोल्ड किया। रचिन को सुंदर ने लगातार तीसरी बार बोल्ड किया।

Washington Sundar, IND vs NZ Test : वॉशिंगटन सुंदर ने पुणे टेस्ट जहां खत्म किया था, वहीं से मुंबई में अपना काम शुरू किया। मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। एक समय न्यूजीलैंड अच्छी स्थिति में नजर आ रहा था। टॉम लैथम जम चुके थे। कप्तान रोहित शर्मा ने सुंदर को गेंद थमाई और उन्होंने पहले लैथम को क्लीन बोल़्ड किया और फिर उन्होंने एक जादुई गेंद पर रचिन रविंद्र का काम तमाम किया।

सुंदर ने लगातार तीसरी पारी में रचिन रविंद्र को क्लीन बोल्ड किया और करीब-करीब तीनों बार एक ही तरह से सुंदर ने कीवी बैटर का खेल खत्म किया। पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में भी सुंदर ने रचिन को बोल्ड किया था और अब मुंबई टेस्ट की पहली पारी में एक जादुई गेंद पर रचिन को आउट किया। सुंदर की ये गेंद ऑफ स्टम्प की लाइन पर थी और सुंदर ने राउंड द विकेट गेंद फेंकी। रचिन ने गेंद की लाइन पर आकर उसपर डिफेंसिंव शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद ने कांटा बदला और रचिन के डिफेंस को भेदते हुए सीधा ऑफ स्टम्प पर जा लगी।

इससे पहले, सुंदर ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम का भी कुछ इसी तरह शिकार किया था। लैथम क्रीज पर जम चुके थे। उनके डिफेंस में सेंध लगाना मुश्किल लग रहा था। लेकिन, इसके बाद 16वें ओवर में विराट कोहली ने सुंदर को सलाह दी। उन्हें लाइन लेंथ में बदलाव की सलाह दी। सुंदर ने उनकी बात मानी और राउंड द विकेट गेंदबाजी के लिए आए और क्रीज के थोड़े वाइड एंगल से बॉल फेंकी। लैथम ने इस गेंद को डिफेंस करने की कोशिश की। लेकिन गेंद हल्का सा घूमी और उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टम्प में जा लगी। इस तरह लैथम की पारी का अंत हुआ।

सुंदर ने पुणे टेस्ट में 11 विकेट झटके थे। पहली पारी में उन्होंने न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाजों का खेल खत्म किया था और दूसरी पारी में उन्होंने 4 कीवी बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई थी। सुंदर को पुणे टेस्ट में अचानक जगह मिली थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story