haribhoomi hindi news
Top Tax Payers In India: विराट कोहली भारत के सबसे अधिक टैक्स जमा करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा टॉप-20 कर दाताओं की सूची से बाहर हो गए हैं।  

Top Tax Payers Cricketer In India: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स अदा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, हैरानी की बात यह है कि कप्तान रोहित शर्मा टॉप-20 टैक्स पेयर्स की सूची में नहीं है। फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि विराट कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर भी शीर्ष कर योगदानकर्ताओं में से हैं। 

कोहली सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ी 
विराट कोहली भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। वह टैक्स देने के मामले में भी पीछे नहीं हैं। 2024 के वित्तीय वर्ष में उन्होंने 66 करोड़ रुपए आयकर का भुगतान किया, जिससे वह भारतीय हस्तियों के बीच पांचवें सबसे अधिक कर योगदानकर्ता बन गए। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता कप्तान रोहित शर्मा इस साल सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले टॉप 20 सेलिब्रिटीज की लिस्ट से गायब हैं।

इसे भी पढ़ें: ICC Test Rankings: बांग्लादेश से मिली हार से पाकिस्तान को नुकसान, टेस्ट रैंकिंग में गिरे धड़ाम, 59 साल में पहली बार हुआ ऐसा

महेंद्र सिंह धोनी ने 38 करोड़ रुपए टैक्स चुकाया। वह छठे स्थान पर हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 2024 में भारत सरकार को 28 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 23 करोड़ रुपए का भुगतान किया। हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत ने भी क्रमशः 13 करोड़ रुपए और 10 करोड़ रुपए के योगदान के साथ सूची में जगह बनाई।

2024 में भारत के टॉप-5 टैक्स पेयर्स 
विराट कोहली- 66 करोड़ 
महेंद्र सिंह धोनी- 38 करोड़ 
सचिन तेंदुलकर- 28 करोड़ 
सौरव गांगुली- 23 करोड़ 
हार्दिक पांड्या- 13 करोड़ 

7