IND vs NZ: 37 साल बाद घर में भारत का बेड़ा गर्क, जानें टीम इंडिया के 3 सबसे छोटे टोटल

Team india lowest Test Total in home
X
Team india lowest Test Total in home
IND vs NZ: भारत ने घरेलू धरती पर अब तक का सबसे छोटा टोटल बनाया है।

India vs New Zealand Test: बेंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रन पर सिमट गई। टेस्ट में भारत का यह तीसरा सबसे छोटा टोटल है। वहीं, घरेलू सरजमी पर भारत का सबसे छोटा स्कोर दर्ज किया गया है। कीवी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों की एक नहीं चली। हालात ऐसी हुई कि 5 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। यशस्वी जायसवाल ने कुछ हद तक सामना किया, लेकिन उसका सब्र भी जवाब दे गया। भारत ने अपने घर में आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन का सबसे छोटा टोटल साल 1987 में दिल्ली में बनाया था।

टेस्ट में भारत के सबसे छोटे टोटल
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया ने अपना तीसरा सबसे छोटा टोटल न्यूजीलैंड के खिलाफ बना दिया है। इससे पहले साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में टीम इंडिया 36 रन पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं, 1974 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर भारतीय पारी सिमट गई थी।

एशिया का सबसे छोटा स्कोर
एशिया में टेस्ट क्रिकेट में सबसे छोटा टोटल बनाने वाली टीम भारत बन गई है। भारत से पहले वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को फैसलाबाद में 1986 में 53 रन ऑल आउट किया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को इसी स्कोर पर रोक दिया था।

कीवी टीम के खिलाफ सबसे छोटा टोटल
टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 46 रन बनाए। यह कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ जिम्बॉब्वे 2021 में नेपियर में 51 रन पर ऑल आउट हो गया था।

भारत के टॉप 8 में से 5 बैटर जीरो पर आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई। 8 में से 5 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारतीय पारी का ऐसा हाल इससे पहले कभी नहीं हुआ। साल 1888 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की पारी का हाल भी ऐसा ही हुआ था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story