T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। इस महामुकाबले से पहले पूरे भारत में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
जहा एक ओर क्रिकेट प्रेमी मंदिरों और प्रार्थना स्थलों पर टीम इंडिया की विजय के लिए विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर काशी की कला और संस्कृति के जरिए भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जा रहा है।
#WATCH | UP: Special prayers being offered in Kanpur for the Indian cricket team's victory in the #ICCT20WorldCup2026 finals against New Zealand. pic.twitter.com/m5ea7Ed88t
— ANI (@ANI) March 8, 2026
जीत के लिए मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और प्रार्थनाएं
टीम इंडिया को विश्व विजेता बनते देखने के लिए प्रशंसकों ने भक्ति का मार्ग अपनाया है। देश के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही मंदिरों में हवन और विशेष आरती का आयोजन किया जा रहा है।
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Prayers were offered at the Mahakaleshwar temple today for India's victory over New Zealand in the #ICCT20WorldCup final match in Ahmedabad this evening. pic.twitter.com/qm9pnzJ8tD
— ANI (@ANI) March 8, 2026
प्रशंसकों का मानना है कि खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद और दुआएं आज भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगी। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जहाँ फैंस हाथ में तिरंगा लेकर टीम की जीत के लिए मंत्रोच्चार कर रहे है।
#WATCH | Uttar Pradesh: People perform aarti at Ganga Ghat in Varanasi, ahead of the #ICCT20WorldCup final match between India and New Zealand in Ahmedabad today. pic.twitter.com/aMGV5kLwGz
— ANI (@ANI) March 8, 2026
वाराणसी के कारोबारी का अनूठा तोहफा: 15 विशेष बनारसी साड़ियां
धर्म और अध्यात्म की नगरी वाराणसी से टीम इंडिया के लिए एक बेहद खास संदेश भेजा गया है। वाराणसी के एक प्रमुख कारोबारी ने फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के सभी 15 खिलाड़ियों के लिए विशेष 'बनारसी साड़ियां' तैयार की हैं।
Varanasi, Uttar Pradesh: A saree trader prepared 15 special Banarasi saris ahead of the ICC Men's T20 World Cup final. The saris feature designs of India’s World Cup trophies and cricket-themed motifs and will be sent as gifts to players of the India national cricket team after… pic.twitter.com/4evv9RSK8i
— IANS (@ians_india) March 8, 2026
इन साड़ियों को खास तौर पर टीम इंडिया की थीम और गौरव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कारोबारी का कहना है कि यह काशी की ओर से खिलाड़ियों के परिवारों के लिए एक भेंट है, ताकि वे इस ऐतिहासिक पल को यादगार बना सकें।
सूर्या ब्रिगेड से उम्मीदें और प्रशंसकों का जुनून
मैच को लेकर प्रशंसकों के बीच जबरदस्त दीवानगी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है, उसे देखते हुए फैंस को पूरा भरोसा है कि आज 'सूर्या ब्रिगेड' न्यूजीलैंड को मात देकर ट्रॉफी घर लाएगी। क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतरकर टीम इंडिया के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं और जगह-जगह बड़ी स्क्रीन्स लगाई गई हैं ताकि इस रोमांचक फाइनल का आनंद सामूहिक रूप से लिया जा सके।
🚨Fans are doing “tona-totka” at Narendra Modi Stadium ahead of the T20 World Cup 2026 Final.
— Sonu (@Cricket_live247) March 8, 2026
It’s a big day for Narendra Modi Stadium. pic.twitter.com/LHwsXSq2Jo










