SMAT 2024: एक शेर तो दूसरा सवा शेर, सूर्यकुमार यादव से आगे निकला साथी, चौके से ज्यादा छक्के उड़ाकर ठोके 71 रन

shivam dube smat 2024
X
shivam dube smat 2024: शिवम दुबे ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में 37 गेंद में 71 रन कूटे।
smat 2024: सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में सर्विसेस के खिलाफ चौके-छक्कों की ऐसी बौछार कि कि मुंबई ने 20 ओवर में 192 रन कूट डाले। शिवम ने नाबाद 71 रन कूटे।

SMAT 2024: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव सैय़द मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेल रहे। उन्होंने सर्विसेस के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने 46 गेंद में 70 रन ठोके। उनके अलावा शिवम दुबे भी सर्विसेस के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और नाबाद लौटे। शिवम ने 37 गेंद में नाबाद 71 रन बनाए। अपनी पारी में शिवम ने चौके से अधिक छक्के उड़ाए।

शिवम दुबे ने सर्विसेस के खिलाफ 192 के स्ट्राइक रेट से रन कूटे। शिवम ने 7 छक्के और 2 चौके मारे। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 4 छक्के और 7 चौके उड़ाए। सर्यकुमार और शिवम दुबे की पावर हिटिंग के दम पर मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 66 गेंद में 130 रन की साझेदारी हुई।

यह भी पढ़ें: सूर्या-रोहित से आगे निकला अनकैप्ड भारतीय, 6 दिन में ठोके टी20 के दो सबसे तेज शतक

इससे पहले, मुंबई की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। आईपीएल में अनसोल्ड रहे पृथ्वी शॉ शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद अंजिक्य रहाणे भी 22 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी 14 गेंद में 20 रन जोड़कर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और सर्विसेस के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story