Saim Ayub no look shot video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की जीत जितनी रोमांचक रही, उतना ही एक खास पल सोशल मीडिया पर छा गया। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में 148 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान मुश्किल में फंस गया था लेकिन फहीम अशरफ की 11 गेंदों में नाबाद 29 रन की तूफानी पारी ने टीम को हार से बचा लिया।
मैच के दौरान एक और घटना ने खूब सुर्खियां बटोरी। युवा ओपनर सैम अयूब ने स्पिनर आर्यन दत्त के खिलाफ स्टाइलिश नो-लुक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन उनकी ये कोशिश उन्हीं पर भारी पड़ गई। अयूब ने मिड-ऑन या मिड-विकेट के ऊपर से गेंद को हवाई सफर कराने का सोचा था लेकिन अनुभवी वैन डेर मर्वे ने आसान कैच लपक लिया। इससे पहले अयूब शानदार लय में दिख रहे थे और उसी ओवर में लगातार तीन चौके जड़ चुके थे।
In the air & GONE! 👏🏻
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2026
Saim Ayub tries a NO-LOOK shot only to mistime the ball & find a van der Merwe in the deep! 👌🏻
ICC Men's #T20WorldCup | #PAKvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/GKcXaJHm9F pic.twitter.com/0uSKI3NtQS
अयूब ने सिर्फ 13 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। उनकी आक्रामक शुरुआत ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन स्टाइलिश शॉट की कोशिश में विकेट गंवाने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर खूब प्रतिक्रियाएं आईं और कई फैंस ने उनके जोखिम भरे शॉट पर सवाल उठाए। हालांकि अयूब ने गेंदबाजी में टीम के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने एक ओवर में सिर्फ सात रन देकर दो विकेट झटके और नीदरलैंड्स की पारी को सीमित स्कोर पर रोकने में मदद की।
No look shot of generational talent saim ayub🤣🤣
— deep mid wicket (@yashpal_rwt33) February 7, 2026
Aura 😂😂 📉 📉 pic.twitter.com/KhGvq8wKEq
No Look Shot ❌ No Look Out ✅😅
— Yash (@SANDEEPMH07) February 7, 2026
Saim Ayub throws away his wicket inside the powerplay while attempting a no-look six #SaimAyub #PAKvsNED #T20WorldCup pic.twitter.com/xtB5DBWXVH
Saim Ayub tried a No-look shot and got out trying to flex against Netherlands. Only these guys can pull off something like this 😂😂😂pic.twitter.com/IIFKkw3Uh0
— Suprvirat (@Mostlykohli) February 7, 2026
मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर तक संघर्ष करना पड़ा। जब टीम 114/7 पर संकट में थी, तब फहीम अशरफ ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच पलट दिया। उनकी पारी ने पाकिस्तान को तीन विकेट से रोमांचक जीत दिलाई और टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत कराई। इस मैच में जहां फहीम अशरफ हीरो बने, वहीं सैम अयूब का नो-लुक शॉट क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा और बहस का बड़ा विषय बन गया।







