Dhoni Retirement: 'मैं आईपीएल से संन्यास ले रहा हूं...' वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप; सच क्या है? जानिए

Dhoni Retirement Viral Video Fact Check
X
क्या धोनी ने संन्यास का ऐलान किया?
Dhoni Retirement, ipl Update: गुवाहाटी मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसके बाद से धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें शुरू हो गईं। जानिए इस पोस्ट की क्या है सच्चाई।

Dhoni Retirement, ipl Update: गुवाहाटी में रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स से हार झेलनी पड़ी। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गया, जिसके बाद से महेंद्र सिंह धोनी (ms dhoni) के संन्यास की अटकलों का बाजार गरम हो गया। लेकिन इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि पिछले कई सालों से धोनी के रिटायरमेंट को लेकर अफवाहों का दौर लगातार जारी है। इसके बावजूद धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ आईपीएल 2025 में सक्रिय हैं। बेशक, वो अब बतौर कप्तान टीम का हिस्सा नहीं हैं।

धोनी की योजनाएं
बता दें कि अभी हाल ही फरवरी में धोनी ने कुछ और साल खेलने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि वह खेल का उसी तरह आनंद लेना चाहते हैं जैसे उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में लिया था। धोनी ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन CSK के दिग्गज ने फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखा है।

टीम में उनकी मौजूदगी युवा खिलाड़ियों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में भी देखी जाती है। इधर भले ही उनके फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि यह आईपीएल उनके करियर का आखिरी सीजन हो सकता है।

धोनी के करियर पर क्रिकेट एक्सपर्ट
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने संन्यास की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि धोनी के लिए उम्र महज एक नंबर है। गावस्कर ने बताया कि 43 साल की उम्र में भी पूर्व भारतीय कप्तान आसानी से छक्के जड़ते हैं। इससे यह साबित होता है कि उनके पास अभी भी क्रिकेट बचा है।

फैक्ट चैक: धोनी का रिटायरमेंट...अप्रैल फूल डे?
इसमें कोई दोराय नहीं कि जब भी धोनी के फैंस उनके आईपीएल करियर को लेकर कोई निगेटिव खबर सुनते हैं, तो भावुक हो जाते हैं। गुवाहाटी मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसके बाद से धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें शुरू हो गईं। लेकिन सोशल मीडिया पर धोनी के इंस्टा की जो पोस्ट वायरल हो रही है, वह फेक है। उसमें कोई भी सच्चाई नहीं है।

undefined
सोशल मीडिया पर यही वो पोस्ट है, जो वायरल हो रही है, जो फेक है।

धोनी के इंस्टाग्राम में 14 जुलाई के बाद की कोई पोस्ट ही नहीं है। उन्होंने रिटायरमेंट को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट नहीं डाली है। धोनी अभी आईपीएल से रिटायर नहीं हुए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी हर पोस्ट अप्रैल फूल्स प्रैंक हैं। सौ प्रतिशत ये जानकरी अप्रैल फूल डे के चुटकुलों से प्रेरित है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story