ipl history: मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, 1 ओवर में 30+ रन देने के मामले में बनें 16वें खिलाड़ी; साल्ट ने कूटा

ipl history: आईपीएल 2025 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया, जिसे दिल्ली ने 6 विकेट से जीता। इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 163 रन बनाए थे। आरसीबी को फिल साल्ट और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। साल्ट ने दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क की जमकर धुनाई की।
मिचेल स्टार्क के इस ओवर में साल्ट ने कुल 30 रन बटोरे। इसके साथ ही स्टार्क एक ओवर में 30 या उससे अधिक रन देने वाले 16वें खिलाड़ी बने। साल्ट ने स्टार्क की पहली तीन गेंदों पर एक छक्का और दो चौके उड़ाए। इस तरह 3 गेंद में उन्होंने 14 रन हासिल किए। चौथी गेंद नौ बॉल थी और इस पर साल्ट ने एक और चौका मारा तो इस गेंद पर उन्हें कुल 5 रन मिले।
अगली गेंद फ्री हिट थी तो साल्ट ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए हवाई फायर किया और गेंद सीधा विकेटकीपर के सिर के ऊपर से छक्के के लिए चली गई। इस तरह पहली 4 गेंद में ही साल्ट ने 25 रन हासिल कर लिए। पांचवीं गेंद पर लेग बाय का 1 रन आया और आखिरी गेंद पर लेग बाय का चौका आया। इस तरह स्टार्क के ओवर में 30 रन आए।
आईपीएल के एक ओवर में सबसे अधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड हर्षल पटेल के नाम है। 2021 में हर्षल ने सीएसके के खिलाफ 37 रन दिए थे।
IPL history: एक ओवर में 30 से ज्यादा रन लुटाने वाले खिलाड़ी
गेंदबाज (टीम) | विपक्षी टीम | कितने रन दिए | साल |
हर्षल पटेल (RCB) | CSK | 37 | 2021 |
प्रशांत परमेश्वरन(KTK) | RCB | 37 | 2011 |
डेनिएल सेम्स (MI) | KKR | 35 | 2022 |
परविंदर अवाना (PBKS) | CSK | 33 | 2014 |
रवि बोपारा(PBKS) | KKR | 33 | 2010 |
एनरिक नॉर्टजे (DC) | MI | 32 | 2024 |
यश दयाल (GT) | KKR | 31 | 2023 |
राहुल शर्मा (PWI) | RCB | 31 | 2012 |
अर्जुन तेंदुलकर (MI) | PBKS | 31 | 2023 |
अभिषेक शर्मा (SRH) | LSG | 31 | 2023 |
मोहित शर्मा (GT) | DC | 31 | 2024 |
ड्वेन ब्रावो (GL) | RCB | 30 | 2016 |
सैम कुरेन (CSK) | KKR | 30 | 2021 |
शेल्डन कॉटरेल (PBKS) | RR | 30 | 2020 |
एंड्रयू साइमंड्स (DC*) | DD* | 30 | 2008 |
मिचेल स्टार्क (DC) | RCB | 30 | 2025 |
DC* - डेक्कन चार्जर्स; DD* - दिल्ली डेयरडेविल्स
उनके अलावा प्रशांत परमेश्वरन (कोच्चि तस्कर्स) ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2011 में 37 रन दिए थे। डेनिएल सेम्स ने केकेआर के खिलाफ 35 रन लुटाए थे। वहीं, डेनिएल सेम्स ने 2022 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ एक मैच में आईपीएल 2022 में ओवर में 35 रन दिए थे।