Vijay Hazare Trophy: श्रेयस अय्यर का शतक भी मुंबई के नहीं आया काम, बैटर ने 150 रन ठोक कर्नाटक को दिलाई बड़ी जीत

vijay hazare trophy 2024
X
vijay hazare trophy 2024
Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में 382 रन बनाने के बावजूद मुंबई को कर्नाटक ने हरा दिया। श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी भी टीम की हार नहीं टाल पाई। कर्नाटक की तरफ से एक बैटर ने नाबाद 150 रन कूटे।

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2024 के पहले दिन ही कई रिकॉर्ड टूट गए। लिस्ट-ए क्रिकेट का तीसरा सबसे शतक लगा तो वहीं, मुंबई की टीम 382 रन बनाने के बावजूद कर्नाटक के खिलाफ मैच हार गई। मुंबई के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 55 गेंद में नाबाद 114 रन बनाए थे। उनके अलावा शिवम दुबे ने भी 36 गेंद में 63 रन ठोके थे। इस सबके बावजूद कर्नाटक ने 46.2 ओवर में ही 3 विकेट पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। कर्नाटक ने लिस्ट-ए क्रिकेट के पांचवें सबसे बड़े स्कोर का पीछा किया।

कर्नाटक की तरफ से कृष्णन श्रीजीत ने 150 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 20 चौके और 4 छक्के मारे। यानी चौके-छक्कों से ही 104 रन कूटे डाले। उनके अलावा केवी अनीश ने 82 रन की पारी खेली। उन्होंने 66 गेंद में इतने रन ठोके। अपनी पारी में अनीश ने 3 छक्के और 9 चौके मारे। इसके अलावा प्रवीण दुबे ने भी नाबाद 65 रन बनाए। ये विजय हजारे ट्रॉफी में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज था। आंध्र प्रदेश ने 2011/12 सीजन में गोवा के खिलाफ 384 रन बनाए थे।

लिस्ट ए मैच में सबसे सफल लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है, जब उसने 2005 में जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन बनाए थे। मैच की अगर बात करें तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की थी और श्रेयस अय्यर 114, हार्दिक तमोर 84, आय़ुष म्हात्रे 78 की पारियों के दम पर 50 ओवर में 4 विकेट पर 382 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक को निकिन जोस के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया था। इसके बाद कप्तान मयंक अग्रवाल 47 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन केवीए अनीश और श्रीजीत के बीच 194 रन की साझेदारी हुई और इन दोनों ने कर्नाटक को जीत दिला दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story