19:08 PM(20 minutes ago )
गुजरात टाइटंस ने इकाना के मैदान पर पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा के 'चौके' के बाद बल्लेबाजी में जोस बटलर और शुभमन गिल के अर्धशतकों ने लखनऊ के फैंस को मायूस कर दिया। 165 रनों का पीछा करते हुए गुजरात ने जिस अंदाज में 18.4 ओवर में मैच खत्म किया, उसने विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।
19:04 PM(24 minutes ago )
मैच अब पूरी तरह से गुजरात टाइटंस के पक्ष में झुक गया है। वाशिंगटन सुंदर की सधी हुई बल्लेबाजी ने गुजरात को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया है। अब खेल के आखिरी 2 ओवर बचे हैं और गुजरात को जीत के लिए मात्र 6 रनों की दरकार है।
18:04 PM(1 hour ago )
पावरप्ले का खेल खत्म हो चुका है और गुजरात टाइटंस ने मजबूत शुरुआत की है। साई सुदर्शन का विकेट खोने के बाद भी गुजरात ने रनों की रफ्तार को कम नहीं होने दिया है। 6 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन है। कप्तान शुभमन गिल और जोश बटलर क्रीज पर डटे हुए हैं।
17:59 PM(1 hour ago )
166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन टीम को अब पहला झटका लग चुका है। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 14 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें दिग्वेश सिंह राठी की गेंद पर आवेश खान ने कैच किया। सुदर्शन ने अपनी पारी में 3 चौके लगाए, लेकिन वे अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं और शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 5.1 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 45 रन पर 1 विकेट है।
17:19 PM(2 hours ago )
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहली पारी की समाप्ति तक 164/8 का स्कोर खड़ा किया है। प्रसिद्ध कृष्णा की 'चौकड़ी' ने एक समय लखनऊ को 131/7 पर रोक दिया था, लेकिन आखिरी ओवर्स में शमी और आवेश खान की छोटी मगर तेज पारियों ने गुजरात के लिए लक्ष्य को 165 तक पहुंचा दिया है। इकाना की धीमी होती पिच पर यह स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस इस लक्ष्य का पीछा कैसे करती है।
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
Prasidh Krishna’s best #TATAIPL figures keep #LSG to 164/8 🫡
Will #GT chase it down to register their second win of the season? 🤔
Updates ▶️ https://t.co/kIuuJYbiNx#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvGT pic.twitter.com/eLON7m3k1X
17:04 PM(2 hours ago )
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी ताश के पत्तों की तरह ढहती नजर आ रही है। टीम ने अपना 7वां विकेट भी गंवा दिया है। मुकुल चौधरी 14 गेंदों में 18 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उनके आउट होने के साथ ही लखनऊ का स्कोर 131 रनों पर 7 विकेट हो गया है।
16:54 PM(3 hours ago )
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी पूरी तरह विफल साबित हो रही है। टीम ने अब अपना छठा विकेट भी गंवा दिया है। क्रीज पर टिकने की कोशिश कर रहे अब्दुल समद 22 गेंदों में मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अशोक शर्मा की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने कैच किया। लखनऊ की टीम अब गहरे संकट में है और इकाना की धीमी पिच पर रन बनाना उनके बल्लेबाजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। विकेटों के लगातार गिरने से अब सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण लग रहा है।
16:44 PM(3 hours ago )
लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अनुभवी बल्लेबाज निकोलस पूरन भी 21 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं, जिससे लखनऊ की बड़े स्कोर की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरन को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया, जो इस मैच में प्रसिद्ध का तीसरा शिकार हैं। 14.5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 5 विकेट पर 110 रन है। अब क्रीज पर अब्दुल समद का साथ देने मुकुल चौधरी आए हैं, और टीम की पूरी उम्मीदें अब निचले क्रम की बल्लेबाजी पर टिकी हैं।
16:30 PM(3 hours ago )
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी मझधार में नजर आ रही है। बेहतरीन शुरुआत के बाद टीम की पारी अचानक लड़खड़ा गई और 11 ओवर के खेल तक लखनऊ ने 83 रन के स्कोर पर अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं। एडेन मार्करम 30 रन और आयुष बदोनी 9 रन बनाकर आउट हुए, इन दोनों ही बल्लेबाजों को प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया।
फिलहाल क्रीज पर निकोलस पूरन और अब्दुल समद की जोड़ी मौजूद है, जिन पर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की भारी जिम्मेदारी है। गुजरात के गेंदबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
16:05 PM(3 hours ago )
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले के 6 ओवरों के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। टीम ने तेज शुरुआत की है, जिसमें एडेन मार्करम 16 गेंदों में 22 रन और आयुष बदोनी 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हालांकि, लखनऊ ने अपने दो बड़े विकेट मिचेल मार्श (11 रन) और कप्तान ऋषभ पंत (18 रन) के रूप में गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर मार्करम और बदोनी की जोड़ी रन गति को बनाए रखने की कोशिश कर रही है।
16:02 PM(3 hours ago )
लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा झटका लगा। कप्तान ऋषभ पंत 11 गेंदों में 18 रनों की छोटी पारी खेली।
16:02 PM(3 hours ago )
लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श सस्ते में पवेलियन लौट गए। मार्श आक्रामक मूड में दिख रहे थे और उन्होंने मात्र 4 गेंदों में 11 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। हालांकि, उनकी यह पारी लंबी नहीं चल सकी। कगिसो रबाडा की एक गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मार्श गलती कर बैठे और हवा में गेंद मार दी और कैच आउट हो गए।
16:00 PM(3 hours ago )
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।