hardik pandya Girlfriend Mahieka Birthday: टी20 वर्ल्ड कप के बीच हार्दिक पंड्या ने अहमदाबाद में गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जन्मदिन मनाया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और लोग पूछने लगे कि क्रिकेट अहम या रोमांस। कुछ फैंस ने आलोचना की, तो कुछ ने हार्दिक का समर्थन भी किया।

hardik pandya GF Mahieka Birthday: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अलग वजह से चर्चा में आ गए। क्रिकेट से ज्यादा इस बार उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। अहमदाबाद में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल महिका शर्मा का 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद फैंस के बीच बहस शुरू हो गई कि ध्यान क्रिकेट पर है या रोमांस पर। 

दरअसल, माहिका पूरे टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक के साथ ट्रैवल करती दिखी हैं। 19 फरवरी को उनका बर्थडे था और उसी दौरान हार्दिक ने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर जश्न मनाया। वायरल वीडियो में दोनों होटल में केक काटते नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने केक खिलाया और दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं।

यह वीडियो उस समय सामने आया जब टीम इंडिया ने अपना ग्रुप स्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट में खेला था। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा, फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गईं।

हार्दिक और महिका का रिश्ता पिछले साल अक्टूबर से चर्चा में है। दोनों पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने इस रिश्ते को और सुर्खियों में ला दिया। तब से हार्दिक कई बार इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुके हैं।

माहिका सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और दक्षिण अफ्रीका के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भी हार्दिक के साथ नजर आई थीं। यही वजह है कि अब दोनों का रिश्ता लगातार लाइमलाइट में बना हुआ है।

वैलेंटाइन डे पर भी हार्दिक ने माहिका के लिए खास अंदाज अपनाया था। उन्होंने अपनी गर्दन के पीछे एम अक्षर का टैटू बनवाया, जिसे महिका के नाम से जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस पूरे मामले ने एक विवाद भी खड़ा कर दिया है। नियमों के मुताबिक बीसीसीआई खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के दौरान टीम होटल या प्रतिबंधित एरिया में पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ रहने की अनुमति नहीं देता, जब तक अलग व्यवस्था न हो। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या नियमों का सही तरीके से पालन हो रहा है।

एक तरफ कुछ फैंस ने लिखा कि कृपया प्यार और खेल को अलग रखें। वहीं, कई फैंसर ने हार्दिक का समर्थन भी किया। उनका कहना था कि तलाक के बाद वह अब खुश नजर आ रहे हैं और उन्हें अपनी जिंदगी जीने का हक है।

प्रदर्शन की बात करें तो टूर्नामेंट में हार्दिक का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। चार मैचों में उन्होंने 87 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। उनका औसत 21.75 और स्ट्राइक रेट 155.35 रहा। गेंदबाजी में उन्होंने पांच विकेट लिए हैं, औसत 22.20 और इकॉनमी 7.92 रही। क्रिकेट के बीच यह निजी कहानी अब फैंस के बीच बड़ी चर्चा बन चुकी है।