haribhoomi hindi news
Priyansh Arya: पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए विस्फोटक बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने इतिहास रच दिया है। आर्या ने आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए।

Priyansh Arya: पंजाब किंग्स के स्टार प्रियांश आर्य ने आईपीएल 2025 में अपना पहला शतक जड़कर इतिहास रच दिया। CSK के खिलाफ मंगलवार (8 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में इस विस्फोटक खिलाड़ी ने सिर्फ 39 गेंदों में शतक पूरा किया, जो IPL में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक है। इसी के साथ ही वह पंजाब किंग्स के क्रिकेटर के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। डेविड मिलर इस सूची में टॉप पर हैं, जिन्होंने 38 गेंदों में शतक बनाया।

यूसुफ पठान के रिकॉर्ड से चूके आर्या
प्रियांश आर्य पूर्व भारतीय खिलाड़ी यूसुफ पठान के रिकॉर्ड (37 गेंदों में शतक) को तोड़ने से सिर्फ 2 गेंद दूर रह गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 9 छक्के लगाए, जिससे पंजाब किंग्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद मिली।

IPL में भारतीय बल्लेबाजों के सबसे तेज शतक

  1. 37 गेंद - यूसुफ पठान vs MI (2010)
  2. 39 गेंद - प्रियांश आर्य vs CSK (2025)
  3. 45 गेंद - मयंक अग्रवाल vs RR (2020)
  4. 45 गेंद - ईशान किशन vs RR (2025)
  5. 46 गेंद - मुरली विजय vs RR (2010)

IPL इतिहास के सबसे तेज शतक

  1. 30 गेंद - क्रिस गेल (RCB) vs PWI, 2013
  2. 37 गेंद - यूसुफ पठान (RR) vs MI, 2010
  3. 38 गेंद - डेविड मिलर (PBKS) vs RCB, 2013
  4. 39 गेंद - ट्रैविस हेड (SRH) vs RCB, 2024
  5. 39 गेंद - प्रियांश आर्य (PBKS) vs CSK, 2025

प्रियांश आर्य का क्रिकेट करियर
दिल्ली के इस 22 वर्षीय ऑलराउंडर ने पिछले सीजन में PBKS के लिए डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें इस सीजन में टीम में स्थान मिला। यह शतक उनके करियर का T20 क्रिकेट में पहला शतक है।

7