qualifier 2 mi vs pbks: पंजाब ने मुंबई को 5 विकेट से हराया; श्रेयस ने 87 रन बनाए, फाइनल में rcb से टक्कर; पहली बार ipl को मिलेगा नया चैंपियन

In Qualifier 2, Punjab Kings defeated Mumbai Indians by 5 wickets. Shreyas Iyer played a stormy innings of 87 runs. Will clash with RCB in the final. For the first time IPL will get a new champion.
X

IPL 2025: क्वालीफ़ायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन को 5 विकेट से हराया।

ipl 2025 qualifier 2 mi vs pbks live score: आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-2 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को (1 june) अहमदाबाद में खेला जा रहा है। जानिए किसकी फॉर्म है बेहतर, कौन फाइनल में RCB से भिड़ेगा?

ipl 2025 qualifier 2 mi vs pbks: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर की धमाकेदार नाबाद 87 रन की पारी के दम पर पंजाब ने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य 19 ओवर में ही हासिल कर लिया और पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई।

पंजाब किंग्स की जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। उन्होंने सिर्फ 41 गेंद में 87 रन की तूफानी पारी खेली। इसमें उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। पंजाब ने यह मुकाबला 19वें ओवर में ही जीत लिया और मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

श्रेयस अय्यर का धमाका
श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे।उन्होंने आखिरी के ओवर में युवा गेंदबाज़ अश्विनी कुमार को लगातार चार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने नेहल वढेरा (48) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की।

पंजाब की पारी की एक झलक

  • प्रियांश आर्य: 10 गेंद में 20 रन
  • जोश इंग्लिस: 21 गेंद में 38 रन
  • प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह जल्दी आउट हुए
  • स्टॉयनिस 2 रन बनाकर नाबाद रहे
  • पंजाब ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाए

मुंबई की बल्लेबाज़ी और रिकॉर्ड हार
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 203 रन बनाए। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने समान रूप से 44 रन की पारी खेल। जॉनी बेयरेस्टो (38) और नमन धीर (37) ने भी अहम योगदान दिया। ये आईपीएल इतिहास का पहला मौका है जब मुंबई इंडियंस 200+ रन बनाकर भी हार गई।

पंजाब की गेंदबाजी

  • अजमतुल्लाह ओमरजाई: 2 विकेट
  • जैमिसन, स्टॉयनिस, वैशाख विजयकुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला

श्रेयस अय्यर का अनोखा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाया है-

  • दिल्ली कैपिटल्स (2020)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (2024 - विजेता)
  • अब पंजाब किंग्स (2025)


फाइनल मुकाबला: PBKS vs RCB | 3 जून | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
आईपीएल 2025 का फाइनल अब पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार खिताब जीतने उतरेंगी। आरसीबी का ये चौथा फाइनल होगा, जबकि पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। इस बार नया चैंपियन मिलना तय है।

Live Updates

  • 1 Jun 2025 9:59 PM

    मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा

    मुंबई इंडियंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। एक जीवनदान मिलने के बाद टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा 2.2वें गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंद में 8 रन बनाए। रोहित का विकेट मार्कस स्टोइनिस ने लिया।

  • 1 Jun 2025 9:54 PM

    मैच शुरू

    IPL क्वालिफायर-2 बारिश के कारण 135 मिनट लेट शुरू हुआ। ओवर्स में कटौती नहीं होगी। पंजाब ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

  • 1 Jun 2025 7:43 PM

    बारिश के कारण मैच रुका

    पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लेकिन अहमदाबाद में बारिश हो रही है, जिसके कारण मैच शुरू होने में देरी हो रही है। खिलाड़ी और अंपायर ग्राउंड से बाहर आ गए हैं।


  • 1 Jun 2025 7:13 PM

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

    मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉप्ली।

  • 1 Jun 2025 7:10 PM

    पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

    श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। साथ ही उन्होंने बताया कि प्लेइंग-11 में युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। वहीं, हार्दिक पांड्या ने भी बताया कि इस अहम मुकाबले में प्लेइंग-11 में ग्लीसन की जगह रीस टॉप्ली को जगह मिली है।


  • 1 Jun 2025 6:33 PM

    मैच शुरू होने से पहले बवाल

    पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले मोटेरा मेट्रो स्टेशन  के बाहर बवाल मच गया है। वहां मुंबई इंडियंस की जर्सी फ्री में बांटी जा रही थी, जिसे लेने के लिए फैंस दौड़ पड़े और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

  • 1 Jun 2025 6:19 PM

    पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: क्वालीफायर-2 मुकाबले से जुड़ी खास बातें

    मैच स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।

    दिन/तारीख: 1 जून 2025, रविवार।

    मुकाबले का महत्व: जो टीम यह मैच जीतेगी, वह सीधे 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ फाइनल खेलेगी। 

  • 1 Jun 2025 6:18 PM

    मुंबई की धीमी शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी

    मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस सीजन में कमजोर रही। टीम को शुरुआती पांच मैचों में चार बार हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए लगातार छह मुकाबले अपने नाम किए और प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो गए। भले ही आखिरी तीन लीग मैचों में से दो में उन्हें हार मिली, लेकिन एलिमिनेटर में मिली जीत ने उनका आत्मविश्वास फिर से मजबूत कर दिया है।

  • 1 Jun 2025 6:18 PM

    पंजाब किंग्स की शानदार लय

    पंजाब किंग्स का लीग स्टेज में प्रदर्शन दमदार रहा। टीम ने 14 में से 9 मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। आखिरी पांच लीग मैचों में उन्होंने चार जीत दर्ज की, जिनमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ सात विकेट से मिली शानदार जीत भी शामिल है।

  • 1 Jun 2025 6:17 PM

    ipl 2025 qualifier 2 mi vs pbks: एक्सपर्ट राय

    "पंजाब की लय और संयम इस सीजन में देखने लायक रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस जैसे अनुभवी प्लेऑफ खिलाड़ियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता।"

    -क्रिकेट विश्लेषक

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story