qualifier 2 mi vs pbks: पंजाब ने मुंबई को 5 विकेट से हराया; श्रेयस ने 87 रन बनाए, फाइनल में rcb से टक्कर; पहली बार ipl को मिलेगा नया चैंपियन

IPL 2025: क्वालीफ़ायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन को 5 विकेट से हराया।
ipl 2025 qualifier 2 mi vs pbks: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर की धमाकेदार नाबाद 87 रन की पारी के दम पर पंजाब ने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य 19 ओवर में ही हासिल कर लिया और पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई।
पंजाब किंग्स की जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। उन्होंने सिर्फ 41 गेंद में 87 रन की तूफानी पारी खेली। इसमें उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। पंजाब ने यह मुकाबला 19वें ओवर में ही जीत लिया और मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
श्रेयस अय्यर का धमाका
श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे।उन्होंने आखिरी के ओवर में युवा गेंदबाज़ अश्विनी कुमार को लगातार चार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने नेहल वढेरा (48) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की।
पंजाब की पारी की एक झलक
- प्रियांश आर्य: 10 गेंद में 20 रन
- जोश इंग्लिस: 21 गेंद में 38 रन
- प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह जल्दी आउट हुए
- स्टॉयनिस 2 रन बनाकर नाबाद रहे
- पंजाब ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाए
मुंबई की बल्लेबाज़ी और रिकॉर्ड हार
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 203 रन बनाए। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने समान रूप से 44 रन की पारी खेल। जॉनी बेयरेस्टो (38) और नमन धीर (37) ने भी अहम योगदान दिया। ये आईपीएल इतिहास का पहला मौका है जब मुंबई इंडियंस 200+ रन बनाकर भी हार गई।
पंजाब की गेंदबाजी
- अजमतुल्लाह ओमरजाई: 2 विकेट
- जैमिसन, स्टॉयनिस, वैशाख विजयकुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला
श्रेयस अय्यर का अनोखा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाया है-
- दिल्ली कैपिटल्स (2020)
- कोलकाता नाइट राइडर्स (2024 - विजेता)
- अब पंजाब किंग्स (2025)
Make way for the 𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 𝐊𝐢𝐧𝐠𝐬 ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) June 1, 2025
They are all locked in to meet #RCB for the 𝘽𝙄𝙂 𝙊𝙉𝙀 🔥 #TATAIPL | #PBKSvMI | #Qualifier2 | #TheLastMile | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/L6UqDoMs50
फाइनल मुकाबला: PBKS vs RCB | 3 जून | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
आईपीएल 2025 का फाइनल अब पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार खिताब जीतने उतरेंगी। आरसीबी का ये चौथा फाइनल होगा, जबकि पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। इस बार नया चैंपियन मिलना तय है।
Live Updates
- 1 Jun 2025 6:16 PM
ipl 2025 qualifier 2 mi vs pbks: अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम और पिच?
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाज़ों को मिलेगी मदद, लेकिन स्पिनर्स को भी मिलेगा टर्न।
मौसम: गर्मी और हल्की उमस, बारिश की कोई संभावना नहीं।
- 1 Jun 2025 6:15 PM
ipl 2025 qualifier 2 mi vs pbks: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड- कौन है किस पर भारी?
दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले हुए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस को 17 और पंजाब किंग्स को 16 में जीत मिली है। इस सीजन दोनों के बीच इकलौते मैच में पंजाब ने मुंबई को हराया था। हाल ही की फॉर्म को देखें तो पंजाब का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस की नॉकआउट में वापसी का ट्रैक रिकॉर्ड भी किसी से कम नहीं।
- 1 Jun 2025 6:14 PM
ipl 2025 qualifier 2 mi vs pbks: आज के मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
1. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)
- एलिमिनेटर में खेली 81 रनों की शानदार पारी।
- सीजन में 14 मैचों में 410 रन और 4 अर्धशतक।
- अहम मौकों पर रोहित का अनुभव टीम के काम आ सकता है।
2. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)
- जबरदस्त फॉर्म में, 67.30 की औसत से 673 रन।
- अब तक सीजन में 5 शतक, रनों के मामले में दूसरे नंबर पर।
- तेज रन गति से मैच का रुख पलटने में सक्षम।
3. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)
- टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज।
- 11 मैचों में 18 विकेट, किफायती गेंदबाजी की मिसाल।
4. श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)
- टीम के कप्तान और मुख्य बल्लेबाज।
- अब तक 15 मैचों में 516 रन और 5 अर्धशतक।
- दबाव में संभलकर खेलने की खासियत रखते हैं।
5. अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स)
- पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज।
- 15 मैचों में 18 विकेट, डेथ ओवर्स में खास प्रभावी।
- बुमराह के सामने पंजाब की गेंदबाजी की रीढ़।
- 1 Jun 2025 6:13 PM
ipl 2025 qualifier 2 mi vs pbks: संभावित प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स: जोश इंग्लिस (WK), श्रेयस अय्यर (C), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह
मुंबई इंडियंस: जॉनी बेयरस्टो (WK), हार्दिक पांड्या (C), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, रीस टॉपले, नमन धीर
