qualifier 2 mi vs pbks: पंजाब ने मुंबई को 5 विकेट से हराया; श्रेयस ने 87 रन बनाए, फाइनल में rcb से टक्कर; पहली बार ipl को मिलेगा नया चैंपियन

IPL 2025: क्वालीफ़ायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन को 5 विकेट से हराया।
ipl 2025 qualifier 2 mi vs pbks: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर की धमाकेदार नाबाद 87 रन की पारी के दम पर पंजाब ने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य 19 ओवर में ही हासिल कर लिया और पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई।
पंजाब किंग्स की जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। उन्होंने सिर्फ 41 गेंद में 87 रन की तूफानी पारी खेली। इसमें उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। पंजाब ने यह मुकाबला 19वें ओवर में ही जीत लिया और मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
श्रेयस अय्यर का धमाका
श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे।उन्होंने आखिरी के ओवर में युवा गेंदबाज़ अश्विनी कुमार को लगातार चार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने नेहल वढेरा (48) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की।
पंजाब की पारी की एक झलक
- प्रियांश आर्य: 10 गेंद में 20 रन
- जोश इंग्लिस: 21 गेंद में 38 रन
- प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह जल्दी आउट हुए
- स्टॉयनिस 2 रन बनाकर नाबाद रहे
- पंजाब ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाए
मुंबई की बल्लेबाज़ी और रिकॉर्ड हार
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 203 रन बनाए। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने समान रूप से 44 रन की पारी खेल। जॉनी बेयरेस्टो (38) और नमन धीर (37) ने भी अहम योगदान दिया। ये आईपीएल इतिहास का पहला मौका है जब मुंबई इंडियंस 200+ रन बनाकर भी हार गई।
पंजाब की गेंदबाजी
- अजमतुल्लाह ओमरजाई: 2 विकेट
- जैमिसन, स्टॉयनिस, वैशाख विजयकुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला
श्रेयस अय्यर का अनोखा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाया है-
- दिल्ली कैपिटल्स (2020)
- कोलकाता नाइट राइडर्स (2024 - विजेता)
- अब पंजाब किंग्स (2025)
Make way for the 𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 𝐊𝐢𝐧𝐠𝐬 ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) June 1, 2025
They are all locked in to meet #RCB for the 𝘽𝙄𝙂 𝙊𝙉𝙀 🔥 #TATAIPL | #PBKSvMI | #Qualifier2 | #TheLastMile | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/L6UqDoMs50
फाइनल मुकाबला: PBKS vs RCB | 3 जून | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
आईपीएल 2025 का फाइनल अब पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार खिताब जीतने उतरेंगी। आरसीबी का ये चौथा फाइनल होगा, जबकि पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। इस बार नया चैंपियन मिलना तय है।
Live Updates
- 2 Jun 2025 2:21 AM IST
श्रेयस अय्यर का धमाका
श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे।उन्होंने आखिरी के ओवर में युवा गेंदबाज़ अश्विनी कुमार को लगातार चार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने नेहल वढेरा (48) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की।
𝗜𝗻𝗰𝗿𝗲𝗱𝗶𝗯𝗹𝗲. 𝗜𝗺𝗺𝗲𝗻𝘀𝗲. 𝗜𝗬𝗘𝗥 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) June 1, 2025
The #PBKS captain rises to the occasion and guides his team to the #Final with a Player of the Match performance 🙌❤
Scorecard ▶ https://t.co/vIzPVlDqoC#TATAIPL | #PBKSvMI | #Qualifier2 | #TheLastMile pic.twitter.com/YdM0RnTfXR - 2 Jun 2025 1:45 AM IST
पंजाब ने मुंबई को 5 विकेट से हराया
क्वालीफ़ायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन को 5 विकेट से हराया। श्रेयस अय्यर ने 87 रन की तूफानी पारी खेली। फाइनल में rcb से टक्कर होगी। पहली बार ipl को नया चैंपियन मिलेगा।
- 2 Jun 2025 1:17 AM IST
पंजाब को लगा चौथा झटका, नेहाल वढेरा को 48 रन पर अश्विनी ने किया आउट; स्कोर- 156/4 (15.4)
- 2 Jun 2025 1:07 AM IST
पंजाब की पारी के 15 वां ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं। बुमराह ने अपनी पहली बॉल पर कैच पकड़ने का मौका गंवाया। पंजाब को जीत के लिए 32 बॉल पर 59 रन चाहिए।
- 2 Jun 2025 1:04 AM IST
पंजाब की पारी के 14 ओवर पूरे। ट्रेंड बोल्ट के इस ओवर में 14 रन बने। स्कोर- 142/3 (14)
- 2 Jun 2025 12:40 AM IST
पंजाब को तीसरा झटका लगा
204 रन लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब को तीसरा झटका लगा है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांशु आर्य के बाद जोश इंग्लिस भी पवेलियन लौट चुके हैं। इस समय पंजाब का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। क्रीज पर श्रेयस और नेहल वढेरा मौजूद हैं।
Hardik with the HUGE breakthrough 👊
— IndianPremierLeague (@IPL) June 1, 2025
Josh Inglis departs after a quickfire 38(21).#PBKS are 81/3 after 9 overs.
Updates ▶ https://t.co/vIzPVlDqoC#TATAIPL | #PBKSvMI | #Qualifier2 | #TheLastMile | @mipaltan pic.twitter.com/i5yVP8j0aq - 1 Jun 2025 10:45 PM IST
मुंबई का स्कोर 100 के पार
मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 102 रन ठोक दिए हैं। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- 1 Jun 2025 10:40 PM IST
9 ओवर में मुंबई का स्कोर 88 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन जड़ दिए हैं। 9 ओवर तक तिलक वर्मा 19 गेंद में 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। तिलक के साथ सूर्यकुमार यादव बैटिंग कर रहे हैं।
- 1 Jun 2025 10:28 PM IST
मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा
मुंबई को दूसरा बड़ा झटका जॉनी बेयरस्टो के रूप में लगा है, जिन्होंने 24 गेंद में 38 रन बनाए। इससे पहले रोहित शर्मा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। 7 ओवर में मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन है।