IND vs NZ: भारत पहला वनडे जीता, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; विराट कोहली ने बनाए 93 रन

पहले वनडे में विराट कोहली की 93 रन की पारी और गिल की फिफ्टी से भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
IND vs NZ 1st ODI:भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए पहला मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। वडोदरा के कोटांबी (BCA) स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सूझबूझ और संयम का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे हाइलाइट्स
टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। लक्ष्य बड़ा जरूर था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने दबाव में भी धैर्य नहीं खोया। जवाब में भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Prevailing in a thriller! 👏
— BCCI (@BCCI) January 11, 2026
A victory by 4⃣ wickets for #TeamIndia to take a 1⃣-0⃣ lead in the three-match series 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/OcIPHEpvjr#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/1pT7kPjsU3
भारत की जीत के 4 हीरो
लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को मजबूत आधार दिया। कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी निभाते हुए 56 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर दुर्भाग्यशाली रहे और अर्धशतक से चूक गए।
हर्षित राणा ने ऑल राउंडर प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाए और 29 रन तेज पारी खेलकर भारत की जीत में अहम् योगदान दिया।
मैच के अंतिम क्षणों में केएल राहुल ने संयम दिखाया। उन्होंने निर्णायक पल में क्रिस्टियन क्लार्क की गेंद पर छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई। राहुल 29 रन बनाकर नाबाद लौटे।
न्यूजीलैंड का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में डेरिल मिचेल ने 71 गेंदों में 84 रन की तेज पारी खेली। हेनरी निकोल्स ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 56 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में काइल जैमिसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
भारत की गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव को 1 सफलता मिली।
मैच में बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड
यह मुकाबला रिकॉर्ड्स के लिहाज़ से भी खास रहा। विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कुमार संगकारा (28,016 रन) को पीछे छोड़ा। अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं।
वहीं रोहित शर्मा ने वनडे में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।
आगे क्या?
2026 की शुरुआत भारत के लिए बेहद शानदार रही है। आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया अब राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज पर पकड़ मजबूत करने उतरेगी। क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है।
Live Updates
- 11 Jan 2026 9:38 PM
IND vs NZ 1st ODI Live updates: केएल ने जड़े लगातार दो चौके और एक छक्का, भारत पहला वनडे जीता
Coming up clutch! 💪
— BCCI (@BCCI) January 11, 2026
KL Rahul seals victory for #TeamIndia in some style 🙌
Updates ▶️ https://t.co/OcIPHEpvjr #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @klrahul pic.twitter.com/wfo59uBEgEभारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है , जीत के हीरो रहे विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और हर्षित राणा।
- 11 Jan 2026 9:33 PM
IND vs NZ 1st ODI Live updates: केएल ने चौका मारा
केएल राहुल ने 49वें की तीसरी बॉल पर चौका मारा। भारत को अब जीत के लिए 8 गेंद पर 5 रन चाहिए।
- 11 Jan 2026 9:00 PM
IND vs NZ 1st ODI Live updates: भारत के 5 विकेट गिरे
301 रन का पीछा कर रही भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। जैमिसन ने विराट के बाद जडेजा और अय्यर को भी आउट किया। भारत का स्कोर- 251/5 (43)
- 11 Jan 2026 6:10 PM
IND vs NZ 1st ODI Live updates: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 301 रनों का लक्ष्य
न्यूज़ीलैंड ने पहले वनडे में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 84 रन की शानदार पारी खेली। डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट के लिए 100+ रन की साझेदारी की। भारत के लिए हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। अब भारत को जीत के लिए 301 रन बनाने होंगे।
- 11 Jan 2026 3:33 PM
IND vs NZ 1st ODI Live updates: हर्षित राणा ने 2 विकेट लेकर कराई भारत की वापसी
हर्षित राणा ने वडोदरा वनडे में 2 विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। उन्होंने पहले हेनरी निकोल्स (62) और फिर डेवोन कॉनवे(56) को आउट किया। फिलहाल न्यूजीलैंड का स्कोर 26 ओवर में 141/2 है।
- 11 Jan 2026 1:08 PM
IND vs NZ 1st ODI Live updates: भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
भारत: 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल (विकेट कीपर), 6 वाशिंगटन सुंदर, 7 रवींद्र जडेजा, 8 हर्षित राणा, 9 कुलदीप यादव, 10 मोहम्मद सिराज, 11 प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड: 1 डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), 2 हेनरी निकोल्स, 3 विल यंग, 4 डेरिल मिशेल, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 मिशेल हे, 7 माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), 8 जैक फाउल्क्स, 9 क्रिस्टियन क्लार्क, 10 काइल जैमीसन, 11 आदित्य अशोक।
1st ODI 🇮🇳XI: S. Gill (c), R. Sharma, V. Kohli, S. Iyer (vc), KL. Rahul (wk), R. Jadeja, W. Sundar, H. Rana, K. Yadav, M. Siraj, P. Krishna.https://t.co/pX6HYz772x #TeamIndia #INDvNZ #1stODI @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) January 11, 2026 - 11 Jan 2026 1:04 PM
IND vs NZ 1st ODI Live updates: शुभमन गिल ने टॉस जीता
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत इस मैच में 6 गेंदबाज के साथ उतरा है। तीन तेज गेंदबाज- मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा हैं।
- 11 Jan 2026 11:45 AM
IND vs NZ 1st ODI Live updates: न्यूजीलैंड ने भारत में कभी वनडे सीरीज नहीं जीती
न्यूजीलैंड ने 2024 में भारत को घर में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था लेकिन आजतक कभी यहां वनडे सीरीज नहीं जीती। इस बार न्यू लुक न्यूजीलैंड टीम इस रिकॉर्ड को दुरुस्त करना चाहेगी।
- 11 Jan 2026 11:39 AM
IND vs NZ 1st ODI Live updates: ऋषभ पंत चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर
भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। ऋषभ पंत चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए। उन्हें ये चोट प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगी थी। स्कैन रिपोर्ट के बाद पंत को बाहर करने का फैसला लिया गया।
- 11 Jan 2026 11:38 AM
IND vs NZ 1st ODI Live updates: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में 3 वनडे की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। ये मुकाबला कोटांबी स्टेडियम में होगा। ये 2026 का भारतीय टीम का पहला वनडे है।
