Women World cup 2025: 4 टीमों के बीच एक खाली जगह के लिए टक्कर, भारत कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता

icc womens world cup 2025 india new Zealand Pakistan semi final scenario
X
भारत कैसे महिला विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच सकता। 
Women World cup 2025:बांग्लादेश महिला टीम वर्ल्ड कप 2025 से बाहर, अब चार टीमों के बीच सेमीफाइनल के खाली स्पॉट को लेकर टक्कर है। भारत अगर न्यूजीलैंड को हरा देता तो टिकट पक्का है।

Women World cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। सोमवार को श्रीलंका से 7 रन से हारने के बाद बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके। अब आखिरी स्थान के लिए भारत, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टक्कर है।

भारत की लगातार हार के कारण सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। भारत ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 जीते हैं और उसके 4 पॉइंट्स हैं। नेट रन रेट +0.526 के साथ टीम फिलहाल रेस में सबसे बेहतर स्थिति में है। भारत का अगला मैच गुरुवार को न्यूज़ीलैंड से है।

भारत कैसे सेमीफाइनल में में पहुंच सकता?

अगर भारत न्यूज़ीलैंड को हरा देता है, तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। लेकिन अगर भारत हारता है, तो फिर उसे उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड को हराए और भारत आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश को हरा दे।

दिलचस्प बात यह है कि अगर भारत का न्यूज़ीलैंड से मैच बारिश में धुल जाता है, तो भी टीम के पास मौका रहेगा। उस स्थिति में अगर न्यूज़ीलैंड इंग्लैंड से हारता है और भारत बांग्लादेश से हार भी जाए, तब भी भारत नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। बशर्ते श्रीलंका और पाकिस्तान में से कोई भी 6 पॉइंट्स तक न पहुंचे।

अगर भारत के दोनों मैच (न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश) धुल जाते हैं, तो भी वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन यह तभी संभव होगा जब इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड को हरा दे या वह मैच भी धुल जाए।

न्यूज़ीलैंड की स्थिति कैसी है?

न्यूज़ीलैंड ने 5 में से सिर्फ 1 मैच जीता है, लेकिन उसके भी 4 पॉइंट्स हैं (NRR -0.245)। भारत के खिलाफ अगला मैच उसके लिए सब कुछ या कुछ भी नहीं’ वाला होगा। अगर वह हार गया, तो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाए। न्यूज़ीलैंड को अगले दोनों मैच (भारत और इंग्लैंड) जीतने होंगे, तभी वह सेमीफाइनल में पहुंचेगा।

श्रीलंका कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा?

श्रीलंका के 6 मैचों में सिर्फ 1 जीत और 4 पॉइंट्स हैं। अब उसे पाकिस्तान को हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि भारत अपने दोनों मैच हारे। साथ ही इंग्लैंड को आखिरी दिन न्यूज़ीलैंड को हराना होगा। लेकिन कम नेट रन रेट (-1.035) श्रीलंका की राह मुश्किल बना रहा है।

पाकिस्तान का क्या है हाल?

भले ही पाकिस्तान अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाया हो (5 मैचों में 0 जीत, 2 पॉइंट्स), लेकिन गणितीय तौर पर अभी भी रेस में है। उसे दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका दोनों को बड़े अंतर से हराना होगा और साथ ही उम्मीद करनी होगी कि भारत दोनों मैच हार जाए।

कुल मिलाकर, आखिरी सेमीफाइनल स्थान के लिए मुकाबला अब पूरी तरह खुला है और भारत का न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच करो या मरो वाला साबित हो सकता।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story