Asia cup 2025: कुलदीप, वरुण और तीसरा कौन? कैसा होगा भारत का स्पिन अटैक?

indias asia cup 2025 squad spinners probables
X

एशिया कप में कैसा होगा भारत का स्पिन अटैक?

Asia cup 2025: भारत एशिया कप में किन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकता। कौन-कौन रेस में है।

asia cup 2025 india squad: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अब टीम इंडिया की एशिया कप 2025 में उतरेगी। टूर्नामेंट दुबई में खेला जाएगा। जहां विकेट हमेशा थोड़े स्लो रहते हैं। ऐसे में ये अहम सवाल है कि भारत इस टूर्नामेंट में किस तरह के स्पिन अटैक के साथ उतरेगा। इंग्लैंड दौरे में अपनी बारी का इंतजार करते रहे कुलदीप यादव को यहां मौका मिलेगा? वरुण चक्रवर्ती फिर से अपनी कैरम बॉल का जादू बिखरेंगे। इसके अलावा क्या रवि बिश्नोई को भी मौका मिलेगा या वो इंतजार करते रहेंगे।

हालिया प्रदर्शन और रिकॉर्ड के आधार पर किसे मौका मिल सकता है और किसका टिकट कट सकता है।

वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलेगा?

एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इस फॉर्मेट में हाल के मुकाबलों में वरुण चक्रवर्ती हमेशा प्लेइंग-11 में पहली पसंद के स्पिनर के रूप में खेले हैं। ऐसे में इस बार भी उनका टीम में बने रहना का दावा मजबूत है। नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया में वापसी के बाद से ही वरुण का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 4 मैच की सीरीज में 12 विकेट लिए थे। उस सीरीज़ में उन्होंने एक द्विपक्षीय T20I सीरीज़ में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था।

इसके बाद इंग्लैंड के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ में पांच मैचों में 14 शिकार किए थे। 2024 टी20 विश्व कप के बाद से वरुण ने 12 मैच में 31 विकेट लिए हैं। इससे उनका टी20 टीम की प्लेइंग-11 में दावा मजबूत है। आईपीएल 2025 में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने 13 मैच में 17 विकेट लिए थे।

कुलदीप यादव भी अहम

टी20 विश्व कप 2024 के बाद से कुलदीप यादव एक भी मुकाबले में नहीं खेले हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने 15 विकेट लिए थे। इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप यादव अपनी बारी का इंतजार करते रह गए। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। लेकिन, एशिया कप में उनका खेलना करीब करीब पक्का ही है। वो भारतीय स्पिन अटैक का अहम हिस्सा हैं। हालांकि, कुलदीप के सेलेक्शन में एक पेच है। अगर भारत दो स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के साथ जाता है तो फिर कुलदीप की जगह नहीं बनती। क्योंकि अगर ये दोनों स्पिनर खेलते हैं तो भारत एकसाथ 4 स्पिनर की रणनीति के साथ शायद ही खेले।

इसके अलावा एक ही विकल्प बचता है और वो है वरुण के स्थान पर कुलदीप को खिलाना। हालिया फॉर्म को देखते ऐसा संभव नहीं।

रवि बिश्नोई को मिलेगा चांस?

रवि बिश्नोई आक्रामक लेग स्पिनर हैं। उनकी रफ्तार बाकी लेग स्पिनर के मुकाबले ज्यादा है। वो गुगली के लिए जाने जाते हैं। बिश्नोई का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 11 मैच में 9 विकेट लिए थे। वो 2 साल पहले टी20 के नंबर-1 गेंदबाज रह चुके हैं। अपने डेब्यू के बाद से दिसंबर 2023 तक उन्होंने 34 विकेट लिए थे।

इसके अलावा दो स्पिनर हैं जो सरप्राइज पैकेज हो सकते। इसमें एक दिग्वेश राठी और दूसरे साईं किशोर। साईं ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल साई की कप्तानी में आईड्रीम तिरुप्‍पुर तमिज़ंस ने TNPL का ख़िताब जीता था। साथ ही IPL में भी उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 19 विकेट झटके थे। इसके अलावा वो अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं।

आईपीएल 2025 में दिग्वेश ने जितनी सुर्खियां गेंदबाजी के लिए बटोरीं, उससे ज्यादा अपने सेलिब्रेशन के लिए उनकी चर्चा हुई। उन्होंने खिलाड़ियों को आउट करने के बाद खूब चालान फाड़े। उनकी गेंदों को पढ़ना आसान नहीं रहा। ऐसे में वो डार्क हॉर्स हो सकते।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story