Logo
election banner

(रुचि राजपूत)

Budh Grah Ka Gochar 2024 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करता है, तो सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देता है। 1 फरवरी 2024 बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर चुके हैं. बुध ग्रह, बुद्धि, विचार और शिक्षा का प्रतिनिधित्त्व करते है। बुध ग्रह को सोचने, तार्किक क्षमता और अच्छे संचार कौशल का प्रतिनिधि माना जाता है। 1 फरवरी को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुद्ध ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने से 3 राशि वालों को इसका फायदा मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कौन सी हैं वे राशियां।

भाग्यशाली 3 राशियां

वृषभ राशि
- वृषभ राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक होगा। बुध ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने से वृषभ राशि वालों को अपने जीवन के सभी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। करियर में तरक़्क़ी प्राप्त होगी। वृषभ राशि वालों को इस दौरान विदेश में नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सफलता की मौके मिलेंगे। वृषभ  राशि वालों को उनकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। इस दौरान यात्रा करना आपके लिए लाभदायक होने वाला है.

मिथुन राशि
- बुध ग्रह का मकर राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए सफलता दिलाने वाला होगा। मिथुन राशि वालों को उनके करियर में तरक़्क़ी प्राप्त होगी। इस दौरान आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आर्थिक उन्नति की मौके प्राप्त होंगे। इस दौरान आप अपनी दबी हुई इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान पदोन्नति और प्रोत्साहन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपकी कार्यक्षमता और कौशल से प्रभावित होंगे। नौकरी में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी प्राप्त हो सकती है.

तुला राशि
- बुध ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के लोगों के लिए बेहद फलदायी होने वाला है। तुला राशि वालों के जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होगा। इस दौरान काम के सिलसिले में आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी। तुला राशि के लोग इस दौरान किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे और सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा।

5379487