Logo
Akaay Prediction: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने लंदन में 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। ग्रह, नक्षत्र के हिसाब से अकाय बड़े होकर पापा की तरह क्रिकेटर बनेंगे या फिर मां की तरह फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाएंगे, आइए जानते हैं।

Akaay Prediction: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने लंदन में 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। विराट कोहली ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। ग्रह, नक्षत्र के हिसाब से अकाय बड़े होकर पापा की तरह क्रिकेटर बनेंगे या फिर मां की तरह फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाएंगे, आइए जानते हैं।

मां शारदा ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम ने हरिभूमि को बताया कि 15 फरवरी को चंद्रमा मेष राशि में स्थित थे। इसके साथ ही देव गुरु बृहस्पति का संचरण भी मेष राशि में हो रहा था। जिसके कारण गज केसरी योग मेष राशि पर उपस्थित हुआ। जिसे काफी शुभ योग माना जाता है। इस दौरान शनि एवं सूर्य दोनों ही एक साथ कुंभ राशि में गोचर कर रहे थे। मंगल बुध एवं शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे थे। मेष राशि में जन्म होने के कारण मंगल देवता अपने उच्च राशि मकर में स्थित थे। ऐसी स्थिति में यह कहा जा सकता है, कि बच्चों का भविष्य उज्जवल एवं उन्नत कारक होगा। भाग्य का साथ  हमेशा मिलेगा। धनवान, विद्यावान एवं लोकप्रिय साबित होगा।

शुभ संयोग में हुआ है बच्चे का जन्म
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम महाराज ने बताया कि 15 फरवरी को बच्चा अश्विनी नक्षत्र में पैदा हुआ है, अगर तिथि के हिसाब से देखा जाए षष्ठी तिथि थी, जो शुभ मानी जाती है। खास बात यह है कि 15 फरवरी को शुक्ल और ब्रह्म दोनो योग एक साथ बन रहे थे। यह दुर्लभ संयोग बहुत कम ही देखने को मिलता है। इस योग में बच्चे का जन्म लेना काफी शुभ कारक माना जाता है।

काफी दुर्लभ संयोग में हुआ जन्म
अश्विनी नक्षत्र स्कंद षष्ठी तिथि दिन गुरुवार इन सबका एक साथ होना काफी दुर्लभ संयोग ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है। इस योग में जन्म लेने वाला बच्चा भविष्य में धनवान बनता है। इसके साथ ही आने वाले समय में देश-विदेश में उसका मान सम्मान भी प्राप्त के योग बनते हैं। 

चंचल स्वभाव रहेगा
विराट और अनुष्का के बेटे के स्वभाव की बात करें तो काफी चंचल होने वाला है। गुरुवार के दिन जन्म लेने के कारण श्री कृष्ण भगवान की कृपा एवं आशीर्वाद उनके पुत्र पर हमेशा बनी रहेगी। ग्रह नक्षत्र के अनुसार बच्चा काफी सुंदर एवं लकी भी होगा। बड़े शरीर वाला एवं कुशल भविष्य में उसे काफी लोकप्रियता प्राप्त होगी।

नाम का मतलब क्या है
ऐसा प्रतीत होता है कि विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विचार विमर्श करके रखा है। अकाय का अर्थ होता है, जिसका कोई आकार ना हो यानी की जो व्यक्ति निराकार हो। काय शब्द मूलतः संस्कृत से लिया गया है। हिंदू धर्म के अनुसार भगवान शिव का एक नाम अकाय भी है। उन्हे निराकार माना जाता है।

क्रिकेटर बनने की संभावना ज्यादा
शुक्र और मंगल देवता से अलंकित रहने के कारण बालक की अपने पिता विराट कोहली के प्रोफेशन में जाने की संभावना है। अगर ग्रह गोचर पर भी नजर डालें, तो विराट कोहली के बेटे की क्रिकेटर बनने की संभावना है। क्रिकेट में वह देश का नाम अपने पिता से ज्यादा रोशन करेगा।

[डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और ग्रहों के गोचर पर आधारित है। हरिभूमि इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।]

5379487