Logo
election banner
Rahu Ketu Ke Upay : हमारे घर की रसोई में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जो राहु केतु ग्रहों से संबंध रखती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि यह ग्रह अपनी नकारात्मक ऊर्जा देने लगे तो हानि होना संभव है।

Rahu Ketu Ke Upay : हमारी कुंडली में नौ ग्रह होते हैं। इन सभी का हमारे जीवन पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है। इनसे बचने के उपाय करने के लिए बहुत अधिक खर्च करने की जरूरत नही होती। हमारे घर में ही कई ऐसी वस्तुएं हैं जिनका उपयोग कर लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बहुत से उपायों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तवा और कड़ाही राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं, और रसोई घर में कड़ाही और तवे का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। इसलिए इन बर्तनों को लेकर किचन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से।

-वास्तु शास्त्र के अनुसार तवे और कड़ाही को कभी भी इस्तेमाल के बाद उल्टा नहीं रखना चाहिए। किचन में तवा हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए। जहां उस पर किसी बाहरी व्यक्ति की नजर सीधी ना पड़े। 

-तवा और कड़ाही को हमेशा अपने गैस या चूल्हे के दाएं तरफ रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार दाएं तरफ माता अन्नपूर्णा का वास होता है।

-तवे और कड़ाही का इस्तेमाल होने के बाद इसे कभी भी गैस पर रखा नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेज हो सकता है। खाना बनाने के बाद हमेशा तवे और कड़ाही को गैस से उतार कर ठंडा कर लें और फिर इसे अच्छी तरह से धोकर रख दें।

-कभी भी गर्म तवा या कड़ाही पर पानी न डालें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की मुसीबतें आ सकती हैं।

-तवा या कड़ाही के इस्तेमाल से पहले इस पर थोड़ा सा नमक छिड़क दें। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष दूर होता है।

-तवे पर बनने वाली पहली रोटी, पराठा या पूड़ी गाय के लिए निकाल दें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

(रुचि राजपूत)

5379487