Logo
election banner
Ghar me Lal Kali Chiti ka Aana : ज्योतिष और वास्तु शास्त्र दोनों की ही मानें तो घर में चीटियों का बार-बार निकलना कुछ ना कुछ संकेत देता है। अक्सर हमारे घरों में चीटियों को निकलते हुए देखा होगा। इसका क्या अर्थ है आइए जानते हैं।

(रुचि राजपूत)

Red and Black Ants : वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों का वर्णन मिलता है जिसके जरिए हमें शुभ अशुभ संकेत प्राप्त होते हैं। उन्हीं में से एक है घर में काली या लाल चीटी का निकलना। पृथ्वी पर पाए जाने वाली सबसे पुरानी प्रजातियों में से एक है चीटी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काली चीटियों का घर में निकलना सुख और ऐश्वर्य लाता है। लाल चीटी का निकलना किस बात का संकेत है आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से।

अगर चीटियां आपके घर में नीचे से ऊपर की ओर जा रही हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आपके लिए एक शुभ संकेत हो सकता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऊपर की ओर जाती चीटियां आपको विकास और प्रगति का संकेत देती हैं। वहीं इसके विपरीत ऊपर से नीचे जाती हैं तो आपको होने वाली हानि का संकेत देती हैं।

घर में काली चीटियों का आना जीवन में सुख और ऐश्वर्य की तरफ इशारा करता है। काली चीटियों को खाना खिलाना  ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना जाता है।

घर में लाल चीटियों का दिखाई देना, आपके लिए हानि का संकेत हो सकता है। लाल चीटियों का घर में दिखना भविष्य की परेशानियों, विवाद और धन खर्च का संकेत होता है।

चावल के बर्तन से काली चीटियां निकलती हुई दिखाई दें, तो यह शुभ संकेत है। ये धन आगमन का सूचक है। यह भविष्य में आर्थिक तंगी दूर होने का भी संकेत देता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा बिल्कुल नहीं है कि लाल चीटियां सिर्फ अशुभता का संकेत देती हैं। लाल चीटियां मुंह में अंडा लेकर घर में नजर आए तो यह आपके लिए शुभ संकेत होता है। यह घर में कुछ ना कुछ नई प्रगति के बारे में संकेत देता है।

5379487