Logo
election banner
Vastu Tips For Bathroom : भारत में वास्तु शास्त्र को एक खास महत्व दिया जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसे कुछ खास रंग होते हैं जिनका हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। इनमें से कुछ रंग ऐसे होते हैं जो हमारे लिए बहुत ही लकी माने जाते हैं।

Vastu Tips For Bathroom : वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में हमारे जीवन से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं का समाधान मिल जाता है। इसके लिए आपको अपने घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना होगा। यदि वास्तु शास्त्र की मानें तो नीला रंग व्यक्ति के जीवन को बहुत प्रभावित करता है। ऐसा माना जाता है कि यह रंग हमारे जीवन में अच्छा बदलाव लाते हैं।  नीले रंग के उपयोग से जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर रखा जा सकता है। इस बारे में बता रहे हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे।

-ऐसा माना जाता है कि हमारे घर के बाथरूम में कई प्रकार की ऊर्जा उत्पन्न होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार नीला रंग बहुत ही शुभ होता है। जो हमारे जीवन में शुभ-अशुभ दोनों तरह से प्रभाव डाल सकती हैं। नकारात्मक ऊर्जा की शक्ति और प्रभावों को नष्ट करने के लिए हमें अपने बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है साथ ही बाथरूम की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होती है।

-वास्तु शास्त्र के अनुसार बाल्टी को हमेशा पानी से भर कर रखना चाहिए। आप अपने बाथरूम में बाल्टी को कभी भी खाली ना छोड़े। ऐसा करने से आपके घर में धन आगमन के स्त्रोत बनते रहते हैं।

-यदि किसी व्यक्ति का शनि और राहु अमंगल कर रहा हो तो उसे नीले रंग का उपयोग ज्यादा करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नीला रंग शनि और राहु ग्रह के अशुभ प्रभावों से भी व्यक्ति को दूर रखता है। ऐसा माना जाता है कि बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी और मग का इस्तेमाल करने से राहु और शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। 

(रुचि राजपूत)

5379487