सभी के लिए अशुभ नहीं होता दक्षिण मुखी घर, कैसा पड़ता है राशि के अनुसार इसका प्रभाव, जानें अंतिम 6 राशियों के बारे में

South facing house
X
South facing house
South Facing House : जब भी हम घर खरीदते हैं सबसे पहले यही देखते हैं कि उसका मुख्य द्वार किस दिशा में खुलता है।

(रुचि राजपूत)

South Facing House : हर व्यक्ति चाहता है कि वो जो घर खरीदे या जिस घर में रहे उसमें उसे हर सुख समृ्द्धि प्राप्त हो। जिसके कारण बहुत से लोग दक्षिण मुखी घर खरीदने में आनाकानी करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दक्षिण मुखी घर सभी राशि के जातकों के लिए अशुभ नहीं होते। 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आता है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।

तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर मीडियम फल देने वाला होता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को दक्षिण मुखी मकान में रहने से मान सम्मान और आत्मबल की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी मकान अच्छा होता है।

धनु राशि
ज्योतिष शासत्र के अनुसार धनु राशि के जातकों की संतान के लिए दक्षिण मुखी मकान शुभ फलदाई होता है। इस दिशा के घर में रहने वाले व्यक्ति की संतान का उच्च शिक्षा प्राप्त करती है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धन संबंधी कामों में लाभ होता है, इस राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी मकान मिला-जुला फल देता है, लेकिन व्यक्ति का विकास नहीं हो पाता।

कुंभ राशि
इस घर में रहने से कुंभ राशि के जातक का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण होता है। इस राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी मकान अच्छा नहीं होता।

मीन राशि
इस मकान में मीन राशि के जातकों के रहने से मीन भाग्य का साथ मिलता है। मीन राशि के लिए दक्षिण मुखी मकान अच्छा होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story