3 दशक बाद बन रहा त्रिग्रही योग, 3 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के योग

planet transit
X
planet transit
Trigrahi Yoga : हिन्दू पंचांग के अनुसार कुंभ राशि में शुक्र, सूर्य और शनि ग्रह की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को बेहद ख़ास माना जाता है। कुंभ राशि में बन रहे इस त्रिग्रही योग से कुछ राशि वाले जातकों का भाग्य चमक सकता है।

(रुचि राजपूत)

Trigrahi Yoga : ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय के देवता शनि देव अभी कुम्भ राशि में विराजमान हैं। 7 मार्च को धन और वैभव के दाता शुक्र भी कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस प्रकार कुम्भ राशि में शुक्र, सूर्य और शनि देव की युति होने जा रही है। कुंभ राशि में इन तीनों ग्रहों युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। कुंभ राशि में ये योग का निर्माण 30 सालों के बाद बन रहा है। इस दौरान इस योग के प्रभाव से कुछ राशि वाले जातकों की क़िस्मत पलट सकती है। तो चलिए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से वे कौन सी राशियां हैं जो इस त्रिग्रही योग से लाभ प्राप्त करने वाली है।

1. मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए ये त्रिग्रही योग लाभकारी होने वाला है। मकर राशि के जातकों की कुंडली में यह योग धन और वाणी के भाव पर बनने जा रहा है। इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ की संभावनाएं हैं। नौकरी और कारोबार में तरक्की प्राप्त होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आपकी वाणी का प्रभाव देखने को मिलेगा, और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। मार्केटिंग, कम्युनिकेशन, कला और शिक्षा से जुड़े हुए लोगों को लाभ प्राप्त होगा।

2. वृषभ राशि
ये त्रिग्रही योग वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आय और निवेश में लाभकारी होने वाला है। ये योग वृषभ राशि वाले जातकों की कुंडली के 11वे भाव में बन रहा है। इस दौरान आपकी आय में जबरजस्त बढ़ोत्तरी की संभावना है। आय के नए स्तोत्र भी बनेंगे, आपको आपके मित्रों का हर प्रकार से सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट के काम में जुड़े लोगों को लाभ होगा।

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को इस त्रिग्रही योग का लाभ मिलने वाला है। यह त्रिग्रही योग मिथुन राशि वाले जातकों की कुंडली के 10वें भाव में बनने जा रहा है। इस दौरान आपको आपकी क़िस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो काम लंबे समय से रुके हुए हैं, वह बनेंगे। जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। कारोबार के संबंध में लंबी यात्राएं कर सकते हैं। जो आपके लिए बेहद शुभ रहने वाली है। आप कोई धार्मिक और मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह त्रिग्रही योग शुभ होने वाला है। छात्र वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story