Logo
election banner
मूलांक हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

24 december ka Ank Rashifal: आज 24 दिसंबर 2023 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (24/12 /2023, 2+4+1+2+2+0+2+3=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 है,  जिसका जोड़ 7 बनता है। अंकशास्त्र में यह अंक का स्वामी ग्रह केतु है, जो इसका प्रतिधिनित्व करता है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 24 दिसंबर का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 1 ,10,19,28 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 1.
आज आपके लिए दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इसलिए आज आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो आज आपको खास तौर से अपने आसपास के लोगों से बचकर के रहने की जरूरत है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नेत्र से संबंधित अगर इंफेक्शन है या आपको कोई परेशानी है तो इंफेक्शन होने की संभावना है, इसलिए अपने नेत्रों का ध्यान रखें। वहीं पर आज रिश्तो में सुधार आएगा। किसी से लंबे समय से अगर अनबन चल रही थी, तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन कहीं से नहीं आएगा, इसलिए आनवश्यक धन खर्च न करें।
लकी अंक: 21    शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2(MULANK 2)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 2,11,20,29 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 2.
आज का दिन आप लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। आपके कार्य क्षेत्र में भी कोई नया मित्र आपका बन सकता है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा मगर सर्दी खांसी जुकाम से बचकर रहें। आज आप अपने परिवार वालों के साथ भी काफी हद तक अच्छे समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, धन कहीं से आ सकता है।
लकी अंक: 11   शुभ रंग: भूरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 3,12,21,30 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 3.
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, मगर कुछ चीजों में आपको दिक्कत परेशानी महसूस हो सकती है। आज किसी चीज को लेकर आप असफल हो सकते हैं। जिस वजह से आप अनसेटिस्फाई हो सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, मगर चिंताओं के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। घर परिवार वाले आपका सहयोग पूर्ण रूप से देंगे, मगर आप घरवालों के साथ बहुत ज्यादा समय नहीं बिताना पसंद करेंगे। आज आपको धन प्राप्ति होगी। उसमें भी आप असंतुष्ट रहेंगे।
लकी अंक: 19    शुभ रंग: हरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 4,13,22,31 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 4.
आज का दिन आप लोगों का बहुत अच्छा रहेगा आज कोई नए कार्य में कदम रख सकते हैं। नई कोई सोच आप अपने कार्य को लेकर आ सकते हैं, वहीं पर आज आप यदि सिंगल है, तो अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं, यानी कि आपका रिश्ता होने की संभावना है। घर में किसी कार्य को लेकर के खुशखबरी आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर के बिल्कुल भी चिंतित ना रहें।
लकी अंक: 23    शुभ रंग: पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 5,14,23को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 5.
आज आप कुछ नहीं कार्य करेंगे, कुछ पुराने कार्य अधूरे रहेंगे, जिस वजह से आप अपने नए कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कोशिश करें कि पहले के कार्य निपटा ले, उसके बाद ही नए कार्य को शुरू करें। आज आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा और चीजों में सुधार भी आएगा। आज आप मानसिक तनाव से भी दूर रहेंगे, परंतु सर दर्द होने की संभावना है। इसीलिए बेहतर नींद ले, ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे और जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी000।
लकी अंक: 9    शुभ रंग: केसरिया

मूलांक 6 (MULANK 6)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 6,15,24 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 6.
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नए कार्य लेकर के आ सकता है, जिसके कारण आपके मन में उत्साह और खुशी दोनों ही आएंगे। आज आप प्रशंसा भी प्राप्त करेंगे, वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेमी को आज खास तौर से आप उपहार देंगे, जिस वजह से प्रेमी के साथ आपकी बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी होगी और आपका प्रेमी भी आपसे संतुष्ट और प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। परंतु बहुत ज्यादा धन आने की संभावना नहीं है।
लकी अंक: 16    शुभ रंग: नीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 7,16,25 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 7
आज आपके लिए दिन बहुत ज्यादा फेवरेबल रहेगा। आज आप जो भी मनोकामना करेंगे वह कार्य पूरे होंगे, परंतु आप किसी बात को लेकर के घमंड कर सकते हैं। कोशिश करें कि घमंड बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपके कार्यों में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मानसिक चिंताओं से दूर रहेंगे। अपने ऊपर गर्व महसूस करेंगे, परिवार के लोग भी आपके ऊपर गर्व महसूस करेंगे। जीवन साथी का साथ भी मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी अंक: 18   शुभ रंग: ग्रे

मूलांक 8 (MULANK 8)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 8,17,26 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 8.
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। हो सकता है जो कार्य आप करना चाह रहे थे, वह पूरा ना हो। इस वजह से आप असंतुष्ट हो सकते हैं, किसी कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। यदि नौकरी कर रहे हैं तो नौकरी में भी आपको असफलता प्राप्त हो सकती है। परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहने के कारण आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। परिवार का सहयोग भी बना रहेगा। अगर आपके परिवार में पिता या पिता समान कोई व्यक्ति है, तो उनके स्वास्थ्य का आज के दिन अवश्य ध्यान रखकर चले। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी अंक: 6   शुभ रंग: लाल

मूलांक 9 (MULANK 9)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 9,18,27 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 9.
आज आपको अपने कार्य पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है, क्योंकि आज आप अपना सारा समय घूमने फिरने एंजॉयमेंट में ही व्यर्थ करेंगे। जिस वजह से आप आज कोई भी कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे, खुश रहेंगे। साथ ही परिवार भी आपके साथ खुश रहेगा और आपके साथ कहीं घूमने फिरने जाएगा। आज का दिन आपके और आपके परिवार वालों के लिए यादगार हो सकता है। वहीं पर धन भी अनावश्यक खर्च होगा। इसीलिए धन खर्च थोड़ा रोक कर चलें।
लकी अंक: 29    शुभ रंग: गुलाबी
 

5379487