Logo
election banner
Aaj ka Ank Rashifal, 25 November 2023: आज का दिन 1 से लेकर 9 मूलांक के लिए कैसा रहने वाला है। यहां जानें जन्मतिथि के आधार पर अपना राशिफल।

Aaj ka Ank Rashifal, 25 November 2023: अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, शनिवार को मूलांक 1, मूलांक 2, मूलांक 4 और मूलांक 7 वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। वहीं मूलांक 3, मूलांक 5 और मूलांक 9 वालों के लिए  दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आइए जन्मतिथि के आधार पर जानें आज का दिन सभी मूलांकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1:  सोच समझकर आगे बढ़ें 

मूलांक 1 वालों का दिन आज सामान्य रहने वाला है। अपने कार्यों को करने लिए दिमागी तौर पर बहुत कुछ सोचेंगे पर वास्तव में प्रैक्टिकली ऐसा कर नही पाएंगे। आज आप जो कुछ भी करें सोच समझकर करें, भावुकता में आकर कोई गलत निर्णय न लें। आज आप कुछ नए कदम उठा सकते हैं, जो आगे जाकर आपके लिए धन आगमन के योग बनाएंगे। परिवार के सदस्यों का पूर्ण साथ मिलेगा और घर पर एक खुशहाल माहौल बरकरार रहेगा।

मूलांक 2: कार्यक्षेत्र में मिल सकती है वाहवाही 

मूलांक 2 वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। व्यापारी व्यवसाय को बढ़ाने के लिए बहुत कुछ नया सोच सकते हैं। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी और यही सकारात्मक सोच कार्यक्षेत्र में बहुत प्रशंसा दिलाएगी फिर चाहे आप व्यापारि वर्ग से हों या नौकरीपेशा। आज आप बहुत खुश होंगे और यही खुशी आपको और मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी। परिवार के साथ किसी के विवाह में शामिल हो सकते हैं।

मूलांक 3: सोच विचार करके करें निवेश 

मूलांक 3 वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा। बिना सोच-विचार किए हुए धन निवेश न करें अन्यथा आपका धन कहीं फंस सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आज हर चीज में आगे बढ़कर आपके साथ खड़े होगा, उनका प्यार और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज परेशानी हो सकती है।

मूलांक 4: व्यापार के लिए नए मार्ग खुलेंगे

मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दिल और दिमाग से आप कार्यक्षेत्र में बहुत रचनात्मक तरीके से काम करेंगे। कार्यस्थल पर किसी के साथ साझा भी करें, जो भी काम करें बहुत ही गुप्त तरीके से करें। व्यापार के लिए नए मार्ग खुलेंगे और व्यापार विस्तार की योजना बनाएंगे। माताजी की अचानक तबीयत  कुछ बिगड़ सकती है और इस वजह से आप और आपके परिवार के सदस्य मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

मूलांक 5: वाद-विवाद से दूरी बनाएं 

मूलांक 5 वालों का दिन सामान्य रहेगा। आज जो भी कार्य करें, बहुत सोच समझकर करें जिससे भी बात करें सकारात्मक रूप से बात करें और किसी से भी वाद-विवाद न करें। व्यापार को आज किसी सरकारी वर्ग से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और परिवार में खुशनुमा माहौल बरकरार रहेगा। किसी दोस्त के विवाह में जाने का मौका मिलेगा।

मूलांक 6: किसी से मन मुटाव हो सकता है 

मूलांक 6 वालों का दिन आज अच्छा रहेगा, आपके सोचे हुए कुछ आज पूरे हो सकते हैं। आज आप किसी के लिए भी अपने मन में द्वेष मत रखें, क्योकि ऐसा करने से बेवजह का मन मुटाव किसी के साथ हो सकता है। आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे, ना ज्यादा खर्चे होंगे और ना ही ज्यादा लाभ होगा। पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ आज प्यार भरा व्यवहार रखें। संतान के उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा और विदेश जाने का मौका मिलेगा।

मूलांक 7: अटका धन मिल सकता है

मूलांक 7 वालों के लिए  दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, कार्यों को लेकर संतुष्ट नहीं होंगे  जिसकी वजह से परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। अटका धन मिल सकता है। 

मूलांक 8: क्रोध पर नियंत्रण रखें

मूलांक 8 वालों का दिन उतार चढ़ाव वाला हेगा। बेवजह की भागदौड दिनभर बनी रहेगी और कार्यों में बहुत व्यस्त पाएंगे लेकिन चिंता करने की जररूत नहीं है क्योंकि दिन ढ़लने तक आपको इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। आज आप अपना पैसा किसी को भी उधार या ब्याज पर न दें अन्यथा आपका धन कहीं फंस सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपका वाद विवाद हो सकता है, घर की शांति के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 9: मानसिक परेशानी रहेगी 

मूलांक 9 वालों का दिन आज कुछ खास नहीं रहेगा। दिन भर अपने आपको मुसीबतों से घिरा हुआ पाएंगे, जिसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आज आपके करीबी चाहें वह मित्र हों या भाई ही आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं या आपको बातों में उलझा सकते हैं। व्यापार में आज की हुई मेहनत भविष्य में सुनहरे रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है, थोड़ा शांति और प्यार से बात करेंगे तो दिन सुकून से बीत जाएगा।

5379487