Logo
election banner
Somwar Ke Upay : सनातन धर्म में भगवान शिव के असंख्य भक्त है। कहते हैं भगवान शिव एक कलश जल चढ़ाने मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है।

(रुचि राजपूत)

Somwar Ke Upay : हिन्दू धर्म में भगवान शिव की पूजा करने के लिए सोमवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिन को चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। मान्यता है जो व्यक्ति सोमवार का व्रत और भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करता है उसको न सिर्फ मानसिक शांति प्राप्त होती है बल्कि उनकी जीवन में आने वाले सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा जो व्यक्ति नियमित रूप से भगवान शिव के 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप करता है उसके जीवन में धन, दौलत, शोहरत, मान और सम्मान की कभी कमी नहीं होती। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से इन 5 मंत्रों के जाप के नियम।

भगवान शिव के 5 मंत्रों के जाप के नियम
1. सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं।
2. साफ वस्त्र धारण करके ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें।
3. अब पूजा घर में या घर के आस-पास के शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर 1 कलश जल, बेलपत्र, आक अर्पित करें।
4. अगर आपकी कोई मनोकामना है तो नंदी के काम में कहें और फिर वहां बैठ कर भगवान शिव के नीचे दिए 5 मंत्रों का जाप करें।
5. इन सभी मंत्रों के जाप की एक-एक माला करें, संभव न हो तो 21 या 51 बार जरूर जपें।

भगवान शिव के 5 शक्तिशाली मंत्र
1. ॐ नमः शिवाय
2. ऊं पषुप्ताय नमः
3. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
4. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
5. ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः 

इन मंत्रों से होने वाले लाभ
1. नियमित रूप से इन मंत्रों का जाप भगवान शिव की कृपा दिलाता है।
2. महादेव के आशीर्वाद से आपके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं।
3. इन मंत्रों के जाप से आपका भय दूर होता है।
4. नियमित रूप से इन मंत्रों का जाप अकाल मृत्यु के योग टाल सकते हैं।
5. इससे आपको आरोग्य क प्राप्ति होगी।
6. आर्थिक तंगी दूर होगी।
7. कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

5379487