Logo
election banner
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।

(कीर्ति राजपूत)

Shukrawar ke Upay : हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित किए गए हैं, जिसमें से शुक्रवार माता लक्ष्मी को समर्पित है किया गया है। विष्णु प्रिय महालक्ष्मी न सिर्फ धन की बल्कि ऐश्वर्या, वैभव, सुख समृद्धि की भी देवी मानी जाती हैं। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। वे कौन-से उपाय हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से।

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

1. तुलसी की नियमित रूप से करें पूजन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है, अगर आप नियमित रूप से तुलसी की पूजा करें और शाम के समय तुलसी में घी का दीपक लगाकर अपनी मनोकामना बोलें तो जल्दी आपकी सारी मनोकामना पूरी हो सकती है।

2. पहली रोटी गाय को खिलाएं
हिंदू धर्म के अनुसार गाय में 33 कोटी देवी देवता विराजमान होते हैं और ऐसा माना जाता है कि अगर पहली रोटी गाय को खिलाई जाए तो उससे माता लक्ष्मी और 33 कोटी देवी देवता की सेवा एक साथ होती है, इसलिए हमेशा गाय की सेवा करनी चाहिए और पहली रोटी खिलानी चाहिए।

3. शुक्रवार है विशेष
माता लक्ष्मी की आराधना के लिए शुक्रवार को विशेष माना गया है। इस दिन अगर आप व्रत करते हैं और माता लक्ष्मी की पूजा पाठ करते हैं, इसके साथ ही उन्हें सफेद रंग की मिठाई या खीर का भोग लगाते हैं, तो माता लक्ष्मी बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं। इस दिन भूलकर भी किसी भी प्रकार का खट्टा नहीं खाना चाहिए।

स्वास्तिक बनाकर आमंत्रित करें झाड़ू पोछा करने के बाद स्नान आदि से फ्री हो जाएं और पूजा करने के बाद घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक चिन्ह बनाएं, ऐसा करना माता लक्ष्मी को आमंत्रित करना माना जाता है।

5379487