Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए शुक्रवार को करें ये 6 उपाय, दूर होगा हर संकट

Shukrawar Ke Upay
X
सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है।
सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। साथ ही यह दिन दैत्य गुरु शुक्रदेव के लिए भी है। कहा जाता है कि, शुक्रवार के दिन जो भी साधक

Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। साथ ही यह दिन दैत्य गुरु शुक्रदेव के लिए भी है। कहा जाता है कि, शुक्रवार के दिन जो भी साधक मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करता है, उसकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने लगती है। साथ ही उसके जीवन में चल रही रुपये-पैसे की तंगी भी दूर होने लगती है। आर्थिक संकटों से मुक्ति के लिए शुक्रवार के दिन नीचे दिए गए विशेष उपाय अवश्य करें।

शुक्रवार के उपाय और टोटके
(Shukrawar Ke Upay aur Totke)

  • - शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को पूजा में कमल और गुलाब के पुष्प अवश्य अर्पित करें। ऐसा करने से मां शीघ्र प्रसन्न होती है और मनोरथ सिद्ध कर देती है।
  • - शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद सफ़ेद कपड़े पहनें। साथ ही जरुरतमंदो को सफ़ेद चीजों का दान करें। ऐसा करने पर बिगड़े काम बनने लगते है।
  • - शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा करें और उन्हें चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करें। इस उपाय से आमदनी में बढ़ोतरी होने लगती है।
  • - शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को पूजा में कमलगट्टे की माला अर्पित करें और लक्ष्मी मंत्रो का जप करें। इससे जीवन के सभी कष्ट शीघ्र दूर होने लगते है।
  • - शुक्रवार के दिन चावल, आटा, दूध, दही आदि चीजों का जरुरतमंदो को दान करें। इस उपाय को करने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने लगती है।
  • - लगातार 16 शुक्रवार लक्ष्मी वैभव व्रत करें। दुख एवं संकटों से निजात पाने के लिए यह उपाय बेहद कारगर रहता है। इससे मनवांछित फल मिलता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story