Logo
election banner
हर इंसान चाहता है कि उसका आने वाला साल जाने वाले साल से बेहतर हो, इसके लिए आप ज्योतिष शास्त्र के कुछ उपाय अपना सकते हैं।

(कीर्ति राजपूत)

New Year 2024 : जैसे जैसे दिन गुजर रहे हैं वैसे वैसे नया साल करीब आ रहा है। 2024 के आगमन में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। हर व्यक्ति नए साल के स्वागत में उत्साहित है, और लोगों को नए साल से कई सारी उम्मीदें भी हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि नया साल आपके लिए भी खुशियों की सौगात लेकर आए तो साल 2023 के खत्म होने और 2024 से शुरू होने से पहले अपने घर 5 चीजें लेकर आएं। जिससे आपको आने वाले साल पैसों की तंगी का सामना ना करना पड़े। वे कौनसी चीजें हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से।   

नए साल में घर लाएं 5 चीजें

1. तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद खास माना जाता है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से धन की कमी नहीं होती। इसलिए 2024 शुरू होने से पहले अपने घर एक तुलसी का पौधा जरूर लाएं।

2. दक्षिणावर्ती शंख
देवी लक्ष्मी को दक्षिणावर्ती शंख बहुत प्रिय है, जिस घर के मंदिर में ये शंख होता है, मान्यता है वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है। नए साल से पहले अपने पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख जरूर लाएं।

3. लघु नारियल
नारियल जिसे श्रीफल के नाम भी जाना जाता है, का पूजा पाठ में विशेष महत्व है। नए साल के शुरू होने से पहले अपने पूजा स्थान पर एक लघु नारियल लाकर जरूर रखें, ऐसा करने से आपको आने वाले साल धन की कमी नहीं होगी।

4. धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र में कछुए को धन आकर्षित करने वाला माना जाता है, अगर आप नए साल से पहले अपने घर धातु से बना कछुआ लाएंगे तो आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।

5. गोमती चक्र
अगर आप चाहते हैं कि देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहे तो 1 जनवरी के दिन 11 गोमती चक्र घर लाएं और इन्हें एक पीले रंग के कपड़े में लपेट कर धन स्थान पर रखें, ये उपाय आपको आर्थिक तंगी से दूर रखेगा।

5379487