Neem Karoli Baba: बदल गया नीम करोली बाबा के कैंची धाम में दर्शन का समय, यहां देखें नया अपडेट

Neem Karoli Baba Kainchi Dham Darshan Timings Update
X
नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल में 'कैंची धाम' नाम से स्थित है।
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल में 'कैंची धाम' नाम से स्थित है। लोगों को सदमार्ग पर चलने की सीख देने वाले बाबा नीम करोली की ख्याति दुनियाभर

Neem Karoli Baba Mandir: आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल में 'कैंची धाम' नाम से स्थित है। लोगों को सदमार्ग पर चलने की सीख देने वाले बाबा नीम करोली की ख्याति दुनियाभर में फैली हुई है। उनके अनुयायी आज भी उनके दिखाए मार्ग पर चलते है और अपने जीवन को सफल बना रहे है। आप नीम करोली बाबा के नैनीताल स्थित कैंची धाम जाने की सोच रहे हैं, तो यह समय यानी फरवरी से मार्च का समय उपयुक्त रहेगा।

ताजा जानकारी के मुताबिक, नैनीताल कैंची धाम आश्रम में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। अगर आप यहां जाने की योजना बना रहे है, तो परिवर्तित समय की जानकारी अपने पास रखें और उसी अनुसार अपनी यात्रा को प्लान करें। चलिए जानते है कैंची धाम दर्शन का नया परिवर्तित समय -

कैंची धाम के दर्शन का समय
(Kainchi Dham Visit Timings)

नैनीताल कैंची धाम आश्रम में दर्शन का समय परिवर्तित कर दिया गया है। आमतौर पर आश्रम प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। लेकिन अब सोमवार को आश्रम सुबह 6:45 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है। इसी बीच दोपहर 12:30 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित होता है। वहीं मंगलवार को सुबह 6:45 बजे से रात 9:00 बजे तक मंदिर दर्शन हो सकेंगे। शाम 7:00 बजे आरती और 9:00 बजे तक भजन-कीर्तन चलते रहेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story