Margashirsha Month 2024: आज से हो रही है मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Margashirsha Month 2024 Vrat Tyohar List
X
मार्गशीर्ष महीने को अगहन अथवा अग्रहायण के नाम से भी जानते हैं।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज से मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत हो रही है। मार्गशीर्ष महीने को अगहन अथवा अग्रहायण के नाम से भी जानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह महीना

Margashirsha Month 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज से मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत हो रही है। मार्गशीर्ष महीने को अगहन अथवा अग्रहायण के नाम से भी जानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। जानते है मार्गशीर्ष माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट।

मार्गशीर्ष माह 2024 की शुरुआत
(Margashirsha Month Start Date)

आज 16 नवंबर 2024, शनिवार सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर पर मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत हो रही है। वहीं इसका समापन रात 11 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा। पंचांग के अनुसार आज 16 नवंबर से मार्गशीर्ष माह शुरू हो रहा है। इस महीने का समापन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होगा, जो रविवार 15 दिसंबर 2024 को होगा।

मार्गशीर्ष महीने का श्री कृष्ण से संबंध

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही इस महीने में श्री कृष्ण के निमित्त जप तप और ध्यान करने पर साधक के बिगड़े हुए काम भी बनने लगते है।

मार्गशीर्ष माह 2024 के व्रत-त्योहारों की सूची
(Margashirsha Month Vrat Tyohar List)

शनिवार 16 नवंबर 2024 को वृश्चिक संक्रांति। सोमवार 18 नवंबर 2024 को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी। शुक्रवार 22 नवंबर 2024 को कालभैरव जयंती। शनिवार 23 नवंबर 2024 को कालाष्टमी। मंगलवार 26 नवंबर 2024 को उत्पन्ना एकादशी।

गुरुवार 28 नवंबर 2024 को प्रदोष व्रत। शुक्रवार 29 नवंबर 2024 को मासिक शिवरात्रि। शनिवार 30 नवंबर 2024 को दर्श अमावस्या। शुक्रवार 06 दिसंबर 2024 को विवाह पंचमी। शनिवार 07 दिसंबर 2024 को चंपा षष्ठी। रविवार 08 दिसंबर को भानु सप्तमी।

बुधवार 11 दिसंबर को गीता जयंती व मोक्षदा एकादशी। गुरुवार 12 दिसंबर को मत्स्य द्वादशी। शुक्रवार 13 दिसंबर को माह का दूसरा प्रदोष व्रत। शनिवार 14 दिसंबर को दत्तात्रेय जयंती। रविवार 15 दिसंबर को धनु संक्रांति और मार्गशीर्ष पूर्णिमा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story