Mahashivratri Best Songs: नमो नमो शंकरा...भोलेनाथ पर समर्पित बॉलीवुड गीतों की धूम, सुनें अपना पसंदीदा गाना

Mahashivratri Songs
X
महाशिवरात्रि पर सुनें बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग।
Mahashivratri Best Songs: महाशिवरात्रि पर, भगवान शिव को समर्पित बॉलीवुड गीतों की धूम है। यहां सुनें टॉप बॉलीवुड गाने।

Mahashivratri Best Songs: महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव के भक्तों के लिए काफी खास होता है। भगवान शिव पर समर्पित कई पौराणिक संगीत बने हैं। जिसको बड़े-बड़े अभिनेताओं ने गाया है। इस अवसर पर, आइए भगवान शिव को समर्पित बॉलीवुड गीतों पर एक नजर डालते हैं।

भगवान शिव पर गाया यह गाना OMG 2 का है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी ने अभिनय किया है। इसकी शूटिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में की गई थी। गाने को हंसराज रघुवंशी ने गाया है।

भगवान शिव के इस गाने 'नमो नमो' पर सुशांत सिंह राजपूत-सारा अली खान ने अभिनय किया है। इस गाने पर केदारनाथ के भगवान शिव और केदारनाथ मंदिर की महिमा का वर्णन किया गया है। गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया है। जिसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है।

भोलेनाथ पर बाहुबली मूवी का यह सॉन्ग 'कौन है वो' दर्शकों को खूब पसंद आया है। इस गाने में कैलाश खेर की आवाज दी गई है। यह गीत शिव तांडव स्तोत्रम के छंदों से शुरू होता है। जो शिवभक्तों को काफी पसंद आया।



यह गाना 1950 के दशक का है। जो सुनते ही शरीर को अलग ही ऊर्जा से भरपूर कर देता है। यह गाना अपने आप में एक कहानी है जो महा शिवरात्रि के महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाता है। इस गाने को देव आनंद, अमिता और श्री सचिन शंकर ने फिल्माया है। जो दर्शकों को खूब भाया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story