Budhwar Ke Upay: हरे रंग से जुड़े ये 6 विशेष उपाय करें, कुंडली में मजबूत होगी बुध की स्थिति

Kundali me Budh Majboot Karne Ke Budhwar Upay or Totke
X
बुध की मजबूत स्थिति किसी भी जातक के जीवन को प्रभावित कर सकती है।
ग्रहों के राजकुमार बुध और प्रथम पूज्य गणपति जी के लिए बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। बुध की मजबूत स्थिति किसी भी जातक के जीवन को प्रभावित कर सकती है। वहीं

Budhwar Ke Upay: ग्रहों के राजकुमार बुध और प्रथम पूज्य गणपति जी के लिए बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। बुध की मजबूत स्थिति किसी भी जातक के जीवन को प्रभावित कर सकती है। वहीं बुध की कमजोर स्थिति जातक के जीवन को बर्बाद भी कर सकती है। वाणी, बुद्धि, सोचने की क्षमता के कारक ग्रह बुध की स्थिति को कुंडली में मजबूत करने के लिए हरे रंग के कुछ उपाय कर सकते है। चलिए जानते है उनके बारे में-

बुधवार के उपाय और टोटके
(Budhwar Ke Upay or Totke)

  • - कुंडली से बुध दोष को दूर करने के लिए अपनी जेब में हरे रंग का रूमाल रखें। यह उपाय जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।
  • - हर बुधवार के दिन हरे रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है। यह उपाय हर बुधवार को करने से जीवन में बुध के शुभ प्रभाव आपको देखने को मिलेंगे।
  • - बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से माना गया है। इसलिए बुधवार के दिन जरूरतमंदों को हरे रंग के फलों का दान करने से बुधदेव प्रसन्न होते है।
  • - कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत करने के लिए हर बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलाना शुभ होता है। यह उपाय जीवन में समृद्धि लाता है।
  • - बुधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का अत्यधिक इस्तेमाल शुभ होता है। आप चाहें तो खाने में हरी सब्जियां और फल का इस्तेमाल ही करें।
  • - बुधवार के दिन गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पित करना शुभ होता है। यह उपाय करने से वाणी मधुर होती है और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story