धर्म-संस्कृति : घर की दक्षिण दिशा बनाती है अमीर, जानें कैसे?

South Direction
X
South Direction vast tips
Vastu tips for Money: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है, घर का सामान अगर सही दिशा में रखा जाए तो घर में तरक्की और समृद्धि दोनों बनी रहती है।

(रुचि राजपूत)

Vastu Tips for Money: भगवान ब्रह्मा ने वास्तु शास्त्र का निर्माण मानव जाति के कल्याण के लिए किया था, अगर आप घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार वस्तुओं को रखते हैं, तो आपको कभी भी वास्तु दोष, आर्थिक तंगी या कोई अन्य तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इसी तरह घर की चार ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें दक्षिण दिशा में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन आगमन के कई रास्ते खुल जाते हैं। आइए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से वे कौन सी चार वस्तुएं हैं जिन्हें दक्षिण दिशा में रखना शुभ होता है।

घर की दक्षिण दिशा में रखें ये वस्तुएं
1. झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन आगमन बना रहे, तो घर की दक्षिण दिशा में झाड़ू को छिपा कर रखें। झाड़ू भूल कर भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए।

2. सिरहाना
वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय अपना सिरहाना हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है, साथ ही मन में सकारात्मक विचार भी आते हैं।

3. कीमती सामान
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर आप घर की दक्षिण दिशा में अपना कीमती सामान रखते हैं तो आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

4. चिड़िया की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर की दक्षिण दिशा में चिड़िया की तस्वीर लगाते हैं तो आपके घर में फैली नकारात्मकता खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story