Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में रखें ये 4 चीजें, कभी भी नहीं होगी रुपये-पैसे की तंगी

House South Direction Vastu Tips for Money
X
झाड़ू को घर की दक्षिण में रखना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
सनातन धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए झाड़ू का रख-रखाव और सम्मान बहुत जरुरी हो जाता है। वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू को घर में रखने की शुभ दिशा बता

Vastu Tips for Money: सनातन धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए झाड़ू का रख-रखाव और सम्मान बहुत जरुरी हो जाता है। वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू को घर में रखने की शुभ दिशा बताई गई है। जिसका पालन करने से घर-परिवार में धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसी के साथ आर्थिक तंगी भी दूर होने लगती है। न सिर्फ झाड़ू बल्कि और भी 4 चीजें है, जिन्हें वास्तु अनुसार सही दिशा में रखने से जीवन में खुशहाली आएगी।

झाड़ू को घर में रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को घर की दक्षिण में रखना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक परेशानियां दूर होती है।

बेड का सिरहाना किस दिशा में रखें?

पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती के लिए बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा में होना आवश्यक माना गया है। ऐसा करने पर दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

सोना और चांदी को किस दिशा में रखें?

सोना-चांदी जैसी कीमती चीजों को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। इस नियम के पालन से जातक को कभी आर्थिक तंगी नहीं देखनी पड़ती है।

तुलसी और मनी प्लांट की सही दिशा

लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त करना चाहते है तो घर में तुलसी और मनी प्लांट को दक्षिण दिशा में रखें। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, न सिर्फ दक्षिण दिशा बल्कि उत्तर दिशा भी शुभ मानी गई है। किसी भी नए काम की शुरुआत के दौरान उत्तर दिशा की तरफ मुंह रखना शुभ माना गया है। इससे कार्य में सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा पूजा के दौरान जातक का मुंह पश्चिम दिशा की तरफ होना शुभ होता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story