Shubh Muhurt: होली से पहले लग जाएगा होलाष्टक, खरमास के बाद इतने दिन नहीं कर पाएंगे कोई शुभ कार्य

Shubh Muhurt
X
अब एक महीने नहीं हो सकेंगे शुभ कार्य।
Shubh Muhurt: होली के 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। होलाष्टक में सभी शुभ कार्य वर्जित किए गए हैं, लेकिन इस बार होलाष्टक के बाद खरमास भी शुरू हो जाएगा। इसलिए आगे कुछ समय तक शुभ कार्य भी नहीं हो सकेंगे।

Shubh Muhurt: होली के 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। होलाष्टक में सभी शुभ कार्य वर्जित किए गए हैं, लेकिन इस बार होलाष्टक के बाद खरमास भी शुरू हो जाएगा। इसलिए आगे कुछ समय तक शुभ कार्य भी नहीं हो सकेंगे।

अगर आप कोई भी मांगलिक कार्य जैसे कि गृह प्रवेश, मकान निर्माण या मकान की शुरुआत, बेटी या बहन की शादी, विवाह करने की सोच रहे हैं, तो जल्द ही यह कार्य कर लें। क्योंकि इस बार मार्च से लेकर अप्रैल तक शुभ कार्य के लिए कोई भी शुभ तिथि नहीं मिलेगी। होली के ठीक 8 दिन पहले जहां होलाष्टक शुरू हो जाएगा। वहीं उसके बाद खरमास का प्रभाव रहेगा। ऐसे में मांगलिक कार्य लंबे समय तक नहीं हो पाएंगे।

8 दिन पहले शुरू होगा होलाष्टक
मां शारदा ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम ने दैनिक हरिभूमि को बताया कि होली के 8 दिन पहले से होलाष्टक शुरू हो जाएगा। होलाष्टक के दिनों में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य करने का निषेध बताया गया है, होलाष्टक के साथ खरमास की भी शुरुआत हो जाएगी। जिसके कारण होलाष्टक और खरमास में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य करना संभव नहीं हो पाएगा।

इस अवधि तक बंद रहेंगे मांगलिक कार्य
ज्योतिषाचार्य के अनुसार होलाष्टक और खरमास का प्रभाव नेगेटिव रहता है। इस साल होलाष्टक की शुरुआत 17 मार्च से होगी और इसका समापन 24 मार्च को हो जाएगा। इन दोनों को सूतक का कल भी माना जाता है। ग्रह अपने उग्र अवस्था में रहते हैं। इसलिए कोई भी मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं होता है। वहीं खरवास की भी शुरुआत 15 मार्च से हो जाएगी और इसका समापन 15 अप्रैल को होने वाला है। इसलिए इन आठ दिनों के अलावा 15 मार्च से पूरे एक महीने तक मांगलिक कार्य पूर्णतः बंद रहेंगे

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story