Guruwar Ke Upay: जीवन की 4 बड़ी परेशानियां चुटकियों में होंगी दूर, गुरुवार को करें ये आसान उपाय

Guruwar Ke Upay Totke for Remove Life Problems
X
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें गुरुवार को

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा और व्रत करने चाहिए। इस व्रत को सच्ची आस्था से पूर्ण करने पर जातकों के जीवन से परेशानियों का निवारण होने लगता है। इसके अलावा और भी कई ऐसे उपाय है, जिन्हें गुरुवार के दिन करने से कई परेशानियों का समाधान निकल जाता है।

गुरुवार के उपाय और टोटके
(Guruwar Ke Upay Totke)

  • - गुरुवार के दिन स्नान रके पीले वस्त्र पहनें। इसके पश्चात देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें। इस दौरान ‘ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः मंत्र का 21 बार जप करें। इस उपाय को करने से बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
  • - गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को चंदन से तिलक लगावें और चंदन की खुशबू वाली धूपबत्ती लगावें। इस उपाय को करने से जातक को अपने कारोबार में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिलती है। साथ ही करियर में तरक्की भी देखने को मिलेगी।
  • - गुरुवार के दिन छोटा पीले रंग का कपड़ा लें। अब एक कटोरी में पानी की मदद से हल्दी पेस्ट बना लें। इस पेस्ट के माध्यम से उस पीले रंग के कपड़े पर अपने विरोधी का नाम लिखें। अब इस कपडे को विष्णु भगवन के चरणों में रख देवें। इस उपाय से शीघ्र की विरोधियों पर जीत होगी।
  • - गुरुवार के दिन नया पीले रंग का कपड़ा लें और उसे अपनी संतान के हाथों से स्पर्श करवा लें। अब इस कपडे को विष्णु मंदिर में चढ़ा देवें। साथ ही 'ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः' मंत्र का 11 बार जप करें। इस उपाय को करने से आप अपने संतान के प्रति निश्चिंत होने लगेंगे।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story