Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर दूर होंगे सभी ग्रह दोष, सुबह के समय करें ये 5 आसान उपाय!

Grah Dosh Door Karne Ke Liye Makar Sankranti 2025 Upay
X
जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते है, तो मकर संक्रांति मनाई जाती है।
नया साल 2025 अपने साथ कई खुशियां लेकर आने वाला है। साल के पहले त्यौहार के रूप में हम 14 जनवरी, मंगलवार को मकर संक्रांति मनाने जा रहे है। ज्योतिष के मुताबिक, जब सूर्यदेव

Makar Sankranti 2025 Upay: नया साल 2025 अपने साथ कई खुशियां लेकर आने वाला है। साल के पहले त्यौहार के रूप में हम 14 जनवरी, मंगलवार को मकर संक्रांति मनाने जा रहे है। ज्योतिष के मुताबिक, जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते है, तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन तिल से बनी चीजों का दान करने का विशेष महत्व माना गया है। आइए जानते है ऐसे कौन से कार्य है, जिन्हें मकर संक्रांति के दिन करने से शुभ परिणाम मिलते है-

मकर संक्रांति के उपाय और टोटके
(Makar Sankranti 2025 Upay)

  • - मकर संक्रांति की सुबह घर के मुख्य दरवाजे के आसपास की अच्छी तरह सफाई करें। इसके बाद दरवाजे के दोनों तरफ हल्दी जल छिड़के। इसके बाद सूर्यदेव को नमन करें। इस उपाय को करने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुरी शक्तियों से घर रक्षित होता है।
  • - मकर संक्रांति के दिन गंगास्नान करने का विशेष महत्व है। यदि आप इस दिन गंगाजल से स्नान करते है, तो कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने लगती है। इस दिन घर के मंदिर में विराजित देवी-देवताओं को नए वस्त्र पहनाएं। इस उपाय को करने से सालभर घर में बरकत बनी रहेगी।
  • - मकर संक्रांति के दिन नमक, रुई अथवा गर्म वस्त्र, तेल, चावल, तिल, गुड़, आलू और कुछ पैसे जरूरतमंदों अथवा किसी ब्राह्मण को दान करें। यह दान नवग्रहों के लिए होता है। यह दान करने से आपकी आमदनी में कई गुना बढ़ोतरी होती है। साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि भी बढ़ती है।
  • - मकर संक्रांति के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते है। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ शांत एकांत स्‍थान पर ही करें।
  • - मकर संक्रांति के दिन उड़द की दाल और कच्चा चावल से खिचड़ी बनाएं और देवी-देवताओं को भोग लगाएं। इस दिन कुंडली से शनिदोष के प्रभाव को कम करने के लिए खिचड़ी का दान भी कर सकते है। साथ ही तिल से बनी चीजों का दान भी किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story