December Vrat Tyohar 2024: दिसंबर महीने में होगी खरमास की शुरुआत, नोट करें व्रत-त्योहारों की सूची

December 2024 Vrat Tyohar Calendar
X
दिसंबर महीने में होगी खरमास की शुरुआत, नोट करें व्रत-त्योहारों की सूची
इस साल के अंतिम महीने दिसंबर की आज से शुरुआत हो चुकी है। अंग्रेजी कैलेंडर का यह आखिरी महीना कहलाता है। सनातन धर्म पंचांग के अनुसार, दिसंबर 2024 में कई प्रमुख व्रत-त्यौहार

December 2024 Vrat Tyohar List: इस साल के अंतिम महीने दिसंबर की आज से शुरुआत हो चुकी है। अंग्रेजी कैलेंडर का यह आखिरी महीना कहलाता है। सनातन धर्म पंचांग के अनुसार, दिसंबर 2024 में कई प्रमुख व्रत-त्यौहार मनाये जायेंगे, जिसमें गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी, अन्नपूर्णा जयंती, सफला एकादशी, विवाह पंचमी, सोमवती अमावस्या आदि शामिल है। इसी महान में खरमास भी लग जायेंगे। चलिए देख लेते है दिसंबर व्रत-त्योहारों की लिस्ट-

दिसंबर 2024 व्रत-त्योहार सूची
(December 2024 Vrat Tyohar Calendar)

  • - 1 दिसंबर 2024, रविवार को मार्गशीर्ष अमावस्या है। इस दिन पितरों की पूजा और श्राद्ध कर्म करने से पितृ दोष और काल सर्पदोष से मुक्ति मिलती है।
  • - 5 दिसंबर 2024, गुरुवार को विनायक चतुर्थी मनाई जायेगी। इस दिन गणपति जी की पूजा और व्रत करने से जीवन से हर संकट दूर हो जाते है।
  • - 6 दिसंबर 2024, शुक्रवार को विवाह पंचमी मनाई जायेगी। इस दिन श्रीराम और माता सीता की विवाह रस्म करने से वैवाहिक जीवन सफल होता है।
  • - 11 दिसंबर 2024, को मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती मनाई जायेगी। इस दिन व्रत करने से मोक्ष मिलता है। और गीता पाठ से जीवन खुशहाल होता है।
  • - 13 दिसंबर 2024, शुक्रवार को प्रदोष व्रत (शुक्ल) और अनंग त्रयोदशी है। इस दिन भोलेनाथ और कामदेव-रति की पूजा से सुख, सौभाग्य मिलता है।
  • - 14 दिसंबर 2024, शनिवार को दत्तात्रेय जयंती है।
  • - 15 दिसंबर 2024, रविवार को धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत और अन्नपूर्णा जयंती मनायी जायेगी। इस दिन धनु संक्रांति के साथ ही खरमास लग जाएंगे। साथ ही इस दिन साल की अंतिम पूर्णिमा रहेगी। इसके अलावा मां अन्नपूर्णा के प्राकट्य दिवस पर अन्नपूर्णा जयंती मनाई जायेगी।
  • - 18 दिसंबर 2024, बुधवार को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी मनायी जायेगी। इस दिन प्रभु गणेश जी के संग शिव परिवार की पूजा-अर्चना की जाती है।
  • - 22 दिसंबर 2024, रविवार को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जायेगी।
  • - 26 दिसंबर 2024, गुरुवार को सफला एकादशी व्रत को करने से जीवन के हर कार्य में सफलता का आशीष प्राप्त होता है।
  • - 29 दिसंबर 2024, रविवार को मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जाएगा। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने की परम्परा है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story